Author: Devanand Singh

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के करेड़ी गांव में बुधवार देर रात दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. जिसके बाद दोनों पक्षों देर रात दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ. एक मकान को आग लगा दी गई. विवाद के दौरान मौके पर पहुंचे राजगढ़ एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी गई. इसके बाद एसपी मौके पर पहुंचे और गुना , सीहोर से फोर्स बुलाकर पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. वहीं देर रात में भोपाल रेंज के आईजी इरशाद वली भी मौके पर पहुंच गए. राजगढ़…

Read More

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की संख्या लगभग स्थिर बनी हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 2827 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि बुधवार को सरकार की तरफ से जारी किये गए आंकड़े के मुकाबले आज 70 कोरोना के मामले कम आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण की वजह से 24 और लोगों की जान चली गई. फिलहाल 19,067 एक्टिव केस हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कुल 3,230 लोग डिस्चार्ज हुए.…

Read More

नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रहा है. चौतरफा बिकवाली से स्टॉक मार्केट गुरुवार को खुलते ही धड़ाम हो गया है. सेंसेक्स 958.86 अंक टूटकर 53,129.53 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 313.55 गिरकर 15,853.55 अंक पर कारोबार कर रहा है. आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने आज अपना अपना अहम सपोर्ट तोड़ दिया है. ऐसे में आगे भी बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका जताई जा रही है. सेंसक्स में शामिल 30 में से सिर्फ पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान में है. बाकी सभी 29 लाल निशान…

Read More

नई दिल्ली. भारतीय राजनीति के रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहने और विपक्षी दलों तरह व्यवहार करना सीखे. प्रशांत किशोर ने कहा कि विपक्ष को कहानी कहने और बने रहने की कोशिश करनी चाहिए न कि चेहरों की चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि आपके पास कहानी है और आप इसे जारी रखते हैं तो इससे चेहरे उभरने की संभावना अधिक है. कांग्रेस की कार्यशैली के सवाल पर जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष की राजनीति करने और…

Read More

बीजिंग. चीन के चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर तिब्बत एयरलाइंस का एक पैसेंजर प्लेन हादसे का शिकार हो गया है. चीनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार तिब्बत एयरलाइंस का प्लेन टीवी9833 पश्चिमी चीन में चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे से उतर गया और इसके बाद आग लग गई. हादसे का वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है. सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के मुताबिक गुरुवार सुबह पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टरमैक पर तिब्बत एयरलाइंस के प्लेन से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है. इस दौरान…

Read More

वॉशिंगटन. अमेरिका की यूनाइटेड स्टेट्स इंटेलिजेंस कम्युनिटी की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बात की संभावना अधिक है कि भारत, पाकिस्तान की ओर से किसी भी उकसावे के प्रति सैन्य कार्रवाई कर सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद भी चिंता का विषय बना है. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का भारत विरोधी आतंकवादी संगठनों का सहयोग करने का एक लंबा इतिहास रहा है. इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन के संबंधों में भी जल्द सुधार आने की संभावना नहीं है. यूनाइटेड स्टेट्स इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने सांसदों से कहा है कि 2020 में हिंसक…

Read More

नई दिल्ली. आईपीएल-2022 के 58वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से करारी मात दी. इस मैच में दिल्ली के लिए जीत के हीरो रहे मिचेल मार्श (89) और डेविड वार्नर (52 नाबाद). दोनों ने 0 पर टीम का पहला विकेट गिरने के बाद टीम को शानदार तरीके से संभाला और दूसरे विकेट के लिए 144 रन जोड़े. दिल्ली की इस सीजन में यह 12वें मैंच में छठी जीत है. वहीं राजस्थान को 12वें मैच में 5वीं हार का सामना करना पड़ा है.मैच में पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर…

Read More

नई दिल्ली. मोदी सरकार ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. बुधवार को रेलवे मंत्रालय ने 19 अधिकारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इनमें से 10 अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष अधिकारी थे, जो रेलवे के अलग-अलग मंडलों और रेल, कोच फैक्ट्री में तैनात थे. इसके अलावा पिछले 11 माह में 75 अधिकारियों को वीआरएस दिया गया है, इन पर निष्ठा से काम न करने और लापरवाही बरतने का आरोप था. इस तरह की कार्रवाई से साफ सरकार का साफ संदेश है कि काम के दौरान लापरवाही और भ्रष्टाचार…

Read More

भूमिहारों का नरसंहार होता रहा और सुशील मोदी जी आपकी राजनीति चमकती रही सुशील मोदी जी!भूमिहारों के प्रति इमोशनल कार्ड मतलब! देवानंद सिंह राष्ट्र संवाद नजरिया: भूमिहारों का नरसंहार होता रहा और सुशील मोदी जी आपकी राजनीति चमकती रही, भूमिहारों ने खून से विधानसभा की सीढ़ियों को धोया है ज़रा याद करें —— बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा ट्वीट के जरिए दिए गए बयान-भूमिहार समाज को पहली बार भाजपा ने दिया कैबिनेट मंत्री का पद और लालू-राबड़ी राज में चेहरा देखकर बनाया जाता था मंत्री व जाति पता कर किए गए नरसंहार और भूमिहारों को पलायन के…

Read More

जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद की नामांकन प्रक्रिया 17 मई से शुरू होगी। 19 मई तक नामांकन किया जा सकेगा और 21 मई के शाम 7:00 बजे तक नाम वापसी होगी।चुनाव कमेटी के संयोजक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू एवं सह-संयोजक सरदार सुखविंदर सिंह राजू ने इस आशय का नोटिस नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया है.गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार प्रधान पद का चुनाव 3 साल का कार्यकाल (2022- 2025) तक के लिए होना है. जिनका नाम मतदाता सूची में है और जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है. जिसकी आस्था 10 गुरु साहिबान एवं श्री गुरु ग्रंथ…

Read More