Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार: 958 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 23 लाख करोड़
    Breaking News Business Headlines

    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार: 958 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 23 लाख करोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रहा है. चौतरफा बिकवाली से स्टॉक मार्केट गुरुवार को खुलते ही धड़ाम हो गया है. सेंसेक्स 958.86 अंक टूटकर 53,129.53 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 313.55 गिरकर 15,853.55 अंक पर कारोबार कर रहा है.

    आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने आज अपना अपना अहम सपोर्ट तोड़ दिया है. ऐसे में आगे भी बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका जताई जा रही है. सेंसक्स में शामिल 30 में से सिर्फ पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान में है. बाकी सभी 29 लाल निशान में पहुंच गए हैं.
    मई महीने में हुए 8 कारोबारी दिन में ही निवेशकों को 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है. दरअसल 2 मई को बीएसई पर सचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण 2,65,88,212.16 करोड़ रुपये था. हालांकि उसके बाद लगातार बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है. इसके चलते 12 मई को सुबह तक बीएसई पर सचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण घटकर 2,42,01,781.70 करोड़ रुपये हो गया है. इससे निवेशकों को सिर्फ आठ दिन में 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है.

    बाजार में गिरावट बढऩे से बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, आईटी समेत सभी इंडेक्स में दो से तीन प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं इंडिया विक्स 5.30 प्रतिशत उछलकर 24.01 प्रतिशत पर पहुंच गया है. यह बाजार में अस्थिरता को बता रहा है. यानी आगे भी बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे में निवेशक अभी बाजार से एकदम दूर रहें और लोभ में आकर निवेश नहीं करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशांत किशोर ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी, कहा- विपक्षी दलों की तरह व्यवहार करना सीखें
    Next Article देश में नीचे आई कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या, 24 संक्रमितों की हुई मौत

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.