Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को दी 8 विकेट से करारी मात, अंक तालिका में दोनों टीमें यथास्थान बरकरार
    Headlines

    दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को दी 8 विकेट से करारी मात, अंक तालिका में दोनों टीमें यथास्थान बरकरार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आईपीएल-2022 के 58वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से करारी मात दी. इस मैच में दिल्ली के लिए जीत के हीरो रहे मिचेल मार्श (89) और डेविड वार्नर (52 नाबाद). दोनों ने 0 पर टीम का पहला विकेट गिरने के बाद टीम को शानदार तरीके से संभाला और दूसरे विकेट के लिए 144 रन जोड़े. दिल्ली की इस सीजन में यह 12वें मैंच में छठी जीत है. वहीं राजस्थान को 12वें मैच में 5वीं हार का सामना करना पड़ा है.मैच में पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए थे. रविचंद्रन अश्विन ने अपने टी20 और आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 50 रन बनाए थे. उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 48 रनों की पारी खेली थी. दिल्ली की ओर से मिचेल मार्श, चेतन सकरिया और एनरिक नॉर्किया ने दो-दो विकेट चटकाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत डगमगाई और पारी की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने श्रीकर भरत को पवेलियन भेज दिया. 0 पर पहला विकेट गिरने के बाद मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला और 89 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने डेविड वार्नर के साथ दूसरे विकेट के लिए 144 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप की. इसके बाद वह युजवेंद्र चहल का शिकार बने लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. दिल्ली ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.

    दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत के बाद अंक तालिका की पोजीशन में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स के अंक हालांकि 12 मैचों में 6 जीत के बाद अब 12 हो गए हैं और वह अंक तालिका में 5वें स्थान पर बरकरार हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स को 12वें मैच में पांचवीं हार झेलनी पड़ी. वह 14 अंकों के साथ अभी भी तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है और 18 अंकों के साथ टॉप पर है. वहीं मुंबई इंडियंस 11 में से 9 मैच हारकर 4 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्द्र सरकार की बड़ी कार्रवाई: रेलवे के भ्रष्ट 10 संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष अधिकारी समेत 19 को किया बर्खास्त
    Next Article अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: पाकिस्तान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही कर सकता है भारत

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.