Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, लखनऊ को 62 रन से हाराया
    Breaking News Headlines

    गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, लखनऊ को 62 रन से हाराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को आईपीएल के 15वें सीजन (IPL-2022) के प्लेऑफ का टिकट कटा लिया. उसने पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए सीजन के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से मात दी. शुभमन गिल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बावजूद गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए लेकिन उसके गेंदबाजों ने इसका भी सफल बचाव किया. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 13.5 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई. गुजरात ने 12 मैचों में 9वीं जीत दर्ज की जिससे उसके 18 अंक हो गए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद लखनऊ के इतने ही मैचों में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 अंक हैं.

    गुजरात मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है. उसके लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 63 रन की नाबाद पारी खेली. फिर स्टार स्पिनर और उप-कप्तान राशिद खान ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके अलावा यश दयाल और साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए जबकि पेसर मोहम्मद शमी को 1 विकेट मिला. लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन दीपक हुडा (27) ने बनाए जो 9वें विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे. दीपक ने 26 गेंद खेलीं और 3 चौके जड़े.
    145 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. ओपनर क्विंटन डि कॉक (11), दीपक हुडा (27) और आवेश खान (12) ही दहाई के आंकड़े को छू सके. टीम को पहला झटका यश दयाल ने दिया और अपने पहले (पारी के चौथे) ओवर की तीसरी गेंद पर डि कॉक को साई किशोर के हाथों कैच करा दिया. कप्तान राहुल को पेसर मोहम्मद शमी ने विकेट के पीछे साहा के हाथों कैच कराया. इसके बाद डेब्यूटेंट करण शर्मा (4) यश दयाल की गेंद पर डेविड मिलर को कैच थमा बैठे जिससे टीम का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन हो गया.

    क्रुणाल पंड्या (5) को राशिद खान ने जबकि आयुष बडोनी (8) को साई किशोर ने स्टंप आउट कराया और लखनऊ की आधी टीम 61 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई. पारी के 12वें ओवर में 2 विकेट गिरे. मार्कस स्टॉयनिस महज 2 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए जिसके बाद जेसन होल्डर को राशिद ने ओवर की अंतिम गेंद पर lbw आउट कर दिया. अगले ओवर में मोहसिन खान (1) को साई किशोर ने राशिद के हाथों कैच करा दिया और टीम के 8 विकेट 70 रन के कुल स्कोर तक गिर गए. फिर 14वें ओवर की पहली गेंद पर राशिद ने दीपक हुडा को शमी के हाथों कैच कराया और 5वीं गेंद पर आवेश को साहा ने लपका.
    इससे पहले ओपनर शुभमन गिल ने जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली. आवेश खान की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने गुजरात को 4 विकेट पर 144 रन ही बनाने दिए. आवेश सुपर जाइंट्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए. मोहसिन खान ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया. क्रुणाल पंड्या ने 24 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. जेसन होल्डर महंगे साबित हुए जिन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागडेहरी पुलिस ने दुकान से अवैध शराब किया बरामद
    Next Article हिन्दी मूवी बनाने वालों में उनसे काम करवाने की कूवत नहीं, मैं सिर्फ तेलुगू में फिल्में बनाऊंगा: महेश बाबू

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.