Author: Devanand Singh

गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और…

Read More

प्रेमी के पास जाने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की,नीचे उतारने के लिए पुलिस के छूट रहे पसीने राष्ट्र संवाद संवाददाता रक्सौल में प्यार के चक्कर मे युवती बसंती बनी दिखी , प्रेमी के पास जाने के लिए एवं परिजन पर दबाव बनाने के लिए लड़की हाथ मे बड़ा सा चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामला रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड की है। परेउआ वार्ड नंबर एक की एक लड़की प्रेमी के पास जाने के लिए एयरपोर्ट रोड स्थित टावर पर चढ़ गई। लड़की का कहना है की उसे प्रेमी के पास जाना है।…

Read More

समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह समाहरणालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की समस्या का तत्काल संज्ञान लिया। समाहरणालय परिसर में मौजूद बुजुर्ग महिला पर उपायुक्त की नजर पड़ी तो उन्होंने स्वयं उनके पास जाकर बातचीत की और उनकी परेशानी, आवश्यकताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं हालचाल की जानकारी ली। बुजुर्ग महिला की पहचान कमला देवी, ग्राम बुधुडीह, पोस्ट बुधुडीह, जिला गिरिडीह के रूप में हुई। बातचीत के दौरान कमला देवी ने उपायुक्त को…

Read More

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार के MMDR (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यह झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था का आधार है, इसलिए इसके उपयोग में राज्य और स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। तिलक पुस्तकालय,…

Read More

छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका राष्ट संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान ह्यूमपाइप निवासी चंदन गिरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छायानगर में चंदन का ससुराल है। सुबह इलाके के लोगों ने शव को देखा और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला सारना उमूल समिति ने कहा है कि किसी व्यक्ति से जुड़े कथित अपराध की जिम्मेदारी पूरे समुदाय या उसके पवित्र पूजा स्थल पर डालना न्यायसंगत नहीं है। समिति ने सारना उमूल को एक हत्याकांड से जोड़कर सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समिति के मुताबिक सारना उमूल की धार्मिक और सामाजिक व्यवस्था सदियों पुरानी आदिवासी परंपराओं, माझी-पारगना व्यवस्था तथा लोकतांत्रिक रूप से गठित समिति के माध्यम से संचालित होती है। इसके साथ 174 गांवों के आदिवासी समाज की आस्था जुड़ी है। समिति ने कहा कि उसके भीतर…

Read More

स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही नहीं चलेगी, बायोमेट्रिक उपस्थिति से जुड़ेगा वेतन राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन ने निगरानी सख्त करने का संकेत दिया है। उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं की समीक्षा करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन भुगतान को बायोमेट्रिक उपस्थिति से जोड़ा जाए। बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं, उपकरणों, बेड, कुर्सी-बेंच, बिजली, पंखे,…

Read More

1500 किलो जावा महुआ और 50 लीटर महुआ शराब जब्त, संचालकों पर केस की तैयारी राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ सरायकेला-खरसावां उत्पाद विभाग ने नीमडीह थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में झारखंड और पश्चिम बंगाल उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे लाकड़ी और चतरमा गांव में छापेमारी की। आसूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब 1500…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र में चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने घर की रसोई से लेकर मिठाई और चाय-नाश्ते के कारोबार तक का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले करीब 25 दिनों में चीनी के दाम में लगभग 15-20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी होने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कारोबारी भी परेशान हैं। अचानक आई इस तेजी के पीछे ठोस वजह को लेकर बाजार में स्थिति स्पष्ट नहीं है। घरों का भी बिगड़ा बजट चीनी की बढ़ती कीमत का असर आम घरों के बजट पर भी साफ दिखाई देने लगा है। चाय-कॉफी से…

Read More

हुदू के ऊपरबेड़ा में जमीन विवाद ने लिया गंभीर रूप, चार ग्रामीण बंधक कार्तिक सरदार के परिवार ने लगाया जमीन कब्जाने, मारपीट और युवती से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने भी परिवार पर प्रताड़ना के लगाए गंभीर आरोप मृत्युंजय बर्मन राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला काण्ड्रा थाना क्षेत्र के हुदू पंचायत अंतर्गत ऊपरबेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति गंभीर हो गई है। एक पक्ष द्वारा चार ग्रामीणों को तुमसा सरकारी स्कूल मैदान में कथित रूप से बंधक बनाए जाने की बात सामने आई है। बंधक बनाए गए लोगों में भृगु राम सरदार, जटल सरदार, हबलू सरदार…

Read More