Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    oppo_0
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार के MMDR (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यह झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था का आधार है, इसलिए इसके उपयोग में राज्य और स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

    तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस विधेयक को वापस लेने तथा राज्यों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने खनिज संसाधनों से झारखंड को उचित आर्थिक हिस्सा, स्थानीय युवाओं को रोजगार और प्रभावित लोगों के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।

    राम मंदिर चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

    बन्ना गुप्ता ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भी केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के चढ़ावे की पारदर्शिता और सुरक्षा से जुड़ी है।

    उन्होंने चढ़ावे की एक-एक पाई, सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का सार्वजनिक ऑडिट कराने, कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच, CCTV फुटेज की फोरेंसिक जांच तथा मंदिर की बहुमूल्य संपत्तियों की पूरी इन्वेंट्री सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसकी पहचान या प्रभाव की परवाह किए बिना कार्रवाई होनी चाहिए।

    27 अगस्त को जमशेदपुर में धरना

    कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत 27 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा जाएगा। 7 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष महाधरना तथा 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा।

    प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने की। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मंच-मोर्चा, प्रखंड, मंडल एवं पंचायत कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ आम नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

    इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, उपाध्यक्ष रामलाल प्रसाद पासवान, सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत, महामंत्री संजय तिवारी, मकसूद आलम और अली रजा खान उपस्थित रहे।

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता विधायक सरयू राय व शिव शंकर सिंह अपनी अपनी उपस्थित दर्ज कराई बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका
    Next Article समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.