Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह समाहरणालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की समस्या का तत्काल संज्ञान लिया। समाहरणालय परिसर में मौजूद बुजुर्ग महिला पर उपायुक्त की नजर पड़ी तो उन्होंने स्वयं उनके पास जाकर बातचीत की और उनकी परेशानी, आवश्यकताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं हालचाल की जानकारी ली।

    बुजुर्ग महिला की पहचान कमला देवी, ग्राम बुधुडीह, पोस्ट बुधुडीह, जिला गिरिडीह के रूप में हुई। बातचीत के दौरान कमला देवी ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें अब तक पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने अपनी आर्थिक परेशानी से भी अवगत कराया।

    मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को बुलाया और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि बुजुर्ग महिला की पात्रता की जांच करते हुए उन्हें सात दिनों के भीतर पेंशन योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, यदि पेंशन की कोई राशि पूर्व से लंबित है तो नियमानुसार उसका भी अविलंब भुगतान कराने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा एवं अन्य जरूरतमंद लाभुकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    उपायुक्त की इस पहल से एक ओर जहां बुजुर्ग महिला को शीघ्र पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन और संवेदनशील प्रशासन की तस्वीर भी सामने आई है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक पात्र लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

    प्रशासन की इस पहल को आम लोगों के बीच भी सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर उपायुक्त ने यह स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में त्वरित कार्रवाई प्रशासन की प्राथमिकता है।

    समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश
    Next Article प्रेमी के पास जाने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की,नीचे उतारने के लिए पुलिस के छूट रहे पसीने

    Related Posts

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    September 8, 2026

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.