Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा में चीनी के बढ़ते दाम से मिठाई कारोबार से लेकर घर की रसोई तक का बिगड़ा बजट
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    बहरागोड़ा में चीनी के बढ़ते दाम से मिठाई कारोबार से लेकर घर की रसोई तक का बिगड़ा बजट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र में चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने घर की रसोई से लेकर मिठाई और चाय-नाश्ते के कारोबार तक का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले करीब 25 दिनों में चीनी के दाम में लगभग 15-20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी होने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कारोबारी भी परेशान हैं। अचानक आई इस तेजी के पीछे ठोस वजह को लेकर बाजार में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

    घरों का भी बिगड़ा बजट

    चीनी की बढ़ती कीमत का असर आम घरों के बजट पर भी साफ दिखाई देने लगा है। चाय-कॉफी से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल तक अब लोगों को पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। बहरागोड़ा के लोगों ने कहा कि चीनी के दाम अचानक बढ़ने से घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवार का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है।

    चाय दुकानदारों का भी बिगड़ा कारोबारी गणित

    चीनी की कीमत बढ़ने से चाय दुकानदारों की परेशानी भी बढ़ गई है। चाय दुकानदारों ने बताया कि चीनी लगातार महंगी होने से चाय की लागत बढ़ गई है। चाय के दाम बढ़ाने पर ग्राहक कम होने का डर रहता है और चीनी की मात्रा कम करने पर ग्राहक शिकायत करते हैं। ऐसे में बढ़ती लागत के बीच कारोबार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि यदि चीनी की कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो इसका असर आगे चलकर चाय और मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

    रक्षाबंधन में मिठाई की मिठास होगी फीकी

    रक्षाबंधन पर इस बार चीनी की महंगाई
    जेब पर भारी पड़ सकती है। चीनी के दाम में लगातार तेजी से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। पिछले 25 दिनों में चीनी करीब 20 रुपये किलो तक महंगी हुई है। इसका सीधा असर मिठाई की कीमतों पर पड़ना तय है। बहरागोड़ा क्षेत्र में रविवार को चीनी का भाव 65-70 रुपये प्रति किलो था। सप्ताह भर बाद रक्षाबंधन के दौरान इसके दाम 80 रुपये तक जाने का भय है। ऐसे में मिठाई की मांग बढ़ने के साथ दुकानदार कीमतों में 10 से 20 फीसदी तक इजाफा कर सकते हैं। एक हजार तक की मिठाई 20 व इससे अधिक दाम में 10 फीसदी का इजाफा होगा। दूध, खोया, घी और मेवे की लागत पहले से ही कारोबारियों पर दबाव बनाए हुए है। ऐसे में चीनी की अचानक बढ़ी कीमत ने खर्च का हिसाब और बिगाड़ दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीणों ने काण्ड्रा पुलिस को भी घेरा, अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया
    Next Article झारखंड- बंगाल सीमावर्ती इलाके में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

    Related Posts

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    September 8, 2026

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.