Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    *यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति, तीन लोगों पर आर्थिक दंड के बाद पुलिस के हवाले; दिनभर तनाव के बाद शाम 7 बजे शांत हुआ मामला*

    काण्ड्रा थाना क्षेत्र के तुमसा गांव में जमीन विवाद को लेकर दिनभर का तनाव शाम करीब सात बजे ग्राम सभा के फैसले के बाद समाप्त हो गया। सुबह एक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की सूचना से शुरू हुए घटनाक्रम में पुलिस-प्रशासन के पहुंचने के बाद ग्रामीणों का पक्ष भी सामने आया।

    *ग्राम सभा ने जमीन पर यथास्थिति का दिया फैसला*

    पारंपरिक माझी बाबा विष्णु मुर्मू और ग्राम प्रधान रामेश्वर किस्कू की मौजूदगी में हुई ग्राम सभा में तय किया गया कि जिस जमीन पर जिसका वर्तमान कब्जा है, वहां फिलहाल यथास्थिति बनी रहेगी। किसी भी पक्ष द्वारा दूसरे की जमीन पर जबरन कब्जा नहीं किया जाएगा।

    *तीन लोगों पर आर्थिक दंड, फिर पुलिस के हवाले*

    ग्रामीणों को परेशान करने और ग्राम सभा से जुड़े घटनाक्रम को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के आरोप में भृगु राम सरदार, जटल सरदार और हबलू सरदार पर मामूली आर्थिक दंड लगाया गया। दंड जमा होने के बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    *भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बनी सहमति*

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर डीएसपी, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार भी दलबल के साथ पहुंचे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ी, लेकिन पुलिस ने संयम और संवाद का रास्ता अपनाया।

    *दोनों पक्षों के बीच वर्षों पुराना विवाद*

    ग्रामीणों के अनुसार ऊपरबेड़ा-केंद्रित परिवार और तुमसा के कुछ संथाल ग्रामीणों के बीच जमीन के स्वामित्व एवं उपयोग को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों ने कार्तिक सरदार के परिवार पर अलग-अलग जमीनों पर दावा करने और तालाब के इस्तेमाल से रोकने के भी आरोप लगाए।

    *नेताओं की पहल से खुला वार्ता का रास्ता*

    झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य कृष्णा बास्के और भाजपा नेता राम हजारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान की अपील की। इसके बाद ग्राम सभा की प्रक्रिया पूरी हो सकी और दोनों पक्षों के बीच तत्काल टकराव टल गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर
    Next Article छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.