Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही नहीं चलेगी, बायोमेट्रिक उपस्थिति से जुड़ेगा वेतन

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

    जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन ने निगरानी सख्त करने का संकेत दिया है। उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं की समीक्षा करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन भुगतान को बायोमेट्रिक उपस्थिति से जोड़ा जाए।

    बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं, उपकरणों, बेड, कुर्सी-बेंच, बिजली, पंखे, स्वच्छता और साइनेज की उपलब्धता की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य रख-रखाव मद की राशि का उपयोग केवल वास्तविक जरूरत के आधार पर किया जाए। अनावश्यक खरीद और सामग्री की डुप्लीकेसी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

    दवाओं के स्टॉक का नियमित भौतिक सत्यापन करने तथा एक्सपायरी के करीब पहुंच रही दवाओं को जरूरत वाले अन्य केंद्रों में नियमानुसार भेजने को कहा गया। एक्सपायर्ड दवाओं के सुरक्षित विनष्टीकरण का भी निर्देश दिया गया।

    ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए टेलीमेडिसिन सेवा को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। आयुष्मान योजना के लंबित क्लेम का समयबद्ध निष्पादन करने को कहा गया।

    मातृ-शिशु स्वास्थ्य के तहत संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं की जांच और प्रसव पूर्व-पश्चात देखभाल को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। मलेरिया प्रभावित एवं पीवीटीजी क्षेत्रों में मास सर्वे, जांच और उपचार तेज करने को कहा गया।

    टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत गम्हरिया, कुचाई, चांडिल और खरसावां के प्रभावित गांवों में विशेष शिविर लगाने तथा सैंपल जांच बढ़ाने का निर्देश दिया गया। कुपोषित बच्चों को एमटीसी केंद्रों में भर्ती कराने और बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड- बंगाल सीमावर्ती इलाके में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त
    Next Article आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.