Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

    सारना उमूल समिति ने कहा है कि किसी व्यक्ति से जुड़े कथित अपराध की जिम्मेदारी पूरे समुदाय या उसके पवित्र पूजा स्थल पर डालना न्यायसंगत नहीं है। समिति ने सारना उमूल को एक हत्याकांड से जोड़कर सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

    समिति के मुताबिक सारना उमूल की धार्मिक और सामाजिक व्यवस्था सदियों पुरानी आदिवासी परंपराओं, माझी-पारगना व्यवस्था तथा लोकतांत्रिक रूप से गठित समिति के माध्यम से संचालित होती है। इसके साथ 174 गांवों के आदिवासी समाज की आस्था जुड़ी है। समिति ने कहा कि उसके भीतर अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा के लोग व्यक्तिगत रूप से हो सकते हैं, लेकिन संस्था किसी राजनीतिक दल की इकाई नहीं है।

    समिति ने कहा कि आपराधिक घटना की जांच कानून और जांच एजेंसियों का विषय है। यदि किसी के पास समिति या उसके किसी पदाधिकारी के आपराधिक गतिविधि में शामिल होने का प्रमाण है तो उसे प्रमाण सहित सामने लाया जाना चाहिए। केवल आरोप, अफवाह या संकेतों के आधार पर धार्मिक स्थल को अपराध से जोड़ना उचित नहीं।

    समिति ने मीडिया से अपील की कि खबर प्रकाशित करने से पहले सारना उमूल के धार्मिक एवं सामाजिक स्वरूप को समझा जाए। समिति ने चेतावनी दी कि आदिवासी आस्था और सांस्कृतिक स्थलों को सनसनीखेज प्रचार का माध्यम बनाने की कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा
    Next Article हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.