प्लेटिनम जयंती पर नौ दिन चलेगा आयोजन, नई कमेटी ने संभाली व्यवस्था की कमान मृत्युंजय बर्मन, राष्ट्र संवाद संवाददाता, काण्ड्रा कॉलोनी की श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष अपनी 75वीं वर्षगांठ को विशेष अंदाज में मनाने की तैयारी में जुट गई है। रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में अधिवक्ता सह संरक्षक राकेश कुमार वार्ष्णेय की अध्यक्षता में नई पूजा कमेटी का गठन किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्लेटिनम जयंती समारोह को यादगार बनाने का निर्णय लिया। नई कमेटी में होनी सिंह मुंडा को अध्यक्ष, विजय तिवारी एवं के. साईं राव को उपाध्यक्ष, के. दुर्गा राव…
Author: Devanand Singh
26 अगस्त को सुबह 6 से रात 11 बजे तक लागू रहेगा यातायात प्रतिबंध, बसों को छूट राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की जयंती के अवसर पर 26 अगस्त को जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। शहर में धार्मिक आयोजन के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यातायात पुलिस के आदेश के अनुसार 26 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।…
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा) बड़बिल टाउनशिप स्थित सेंट मैरी स्कूल में जेकेएडब्ल्यूएफ इंडिया ओडिशा द्वारा आयोजित “परमानंद पाण्डेय मेमोरियल कप” – प्रथम ऑल ओडिशा जेकेए कराटे चैंपियनशिप-2026 बेहतरीन तरीके से आयोजित की गई। दो दिवसीय चैंपियनशिप में बोलानी, बड़बिल समेत पुरे ओडिशा राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से 167 कराटे प्रशिक्षक, खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में वरिष्ठ छात्रों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर , बेल्ट परीक्षा और एक राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षक की देखरेख में अपनी तकनीकी कौशल को मज़बूत करने और जेकेए…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चांडिल प्रखंड क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को विधायक सविता महतो ने बानसा पहाड़पुर एवं उरमाल में विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों सड़कों का शिलान्यास किया। करीब तीन करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से कुल करीब चार किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बानसा पहाड़पुर से लकरागोड़ा तक 1.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण एक करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से होगा। वहीं, एनएच-33 उरमाल से डुंगरीडीह भाया डुबूडीह-हेरेमदा तक 2.30 किलोमीटर सड़क का निर्माण एक करोड़…
स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल, चिकित्सकों ने जांच के साथ दी आवश्यक सलाह राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित अटल पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। ‘क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स’ के तत्वावधान में आयोजित शिविर में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर और उप महापौर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।अस्तित्व चैरिटेबल ट्रस्ट चंडीगढ़ एवं साहित्य श्री दरबार फाउंडेशन रीवा, मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में ऑटो कलस्टर स्थित सभागार में नई शिक्षा नीति 2020 : भारतीय शिक्षा में परिवर्तन, नवाचार एवं अनुसंधान की संभावना’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति और चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज भी कई जनजातीय क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज व उच्च शिक्षण संस्थानों की कमी है। आर्थिक स्थिति, भाषाई समस्या और उचित मार्गदर्शन के अभाव में विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ग़म्हरिया सारना उमूल खेरवाल सांवता जाहेरगाड समिति तयो गेट की ओर से सोमवार को समिति अध्यक्ष विराम मांझी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति ने कांड्रा थाना क्षेत्र में हुए अपहरण कर हत्या मामले में सरना उमूल जैसे पवित्र जनजातीय पूजा स्थल का नाम जोड़े जाने का कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए विरोध किया है। कहा गया है कि धार्मिक, सामाजिक और पारंपरिक व्यवस्था किसी राजनीतिक दल के अंतर्गत नहीं, बल्कि माझी-परगना व्यवस्था और लोकतांत्रिक रूप से लोकतांत्रिक समिति के माध्यम से संचालित होती है। सरना उमूल जा जैसे पवित्र स्थल का समिति…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया: पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी के अवसर पर बाबा जटाधारी शिव मंदिर, टायो गेट गम्हरिया में भव्य श्रृंगार पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा एवं आरती के उपरांत मंदिर कमेटी की ओर से श्रध्दालुओं एवं राहगीरों के बीच भोगस्वरूप खीर का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के संरक्षक प्रभुनाथ सिंह , अध्यक्ष शैलेश तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, दलबीर सिंह, उमेश प्रसाद, अजय सिंह, सूर्य बिहारी पाण्डेय, अमर सिंह, क्षीरसागर सिंह, लल्लू सिंह, पवन सिंह पप्पू, बैजु उपाध्याय, अमित सिंह, चित्रसेन मंडल सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
कागलनगर में गंदगी का अंबार, स्थायी सफाई व्यवस्था की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी के कागलनगर स्थित एमपी रोड नंबर-2 में गंदगी के अंबार से स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी कृष्णा कुमार साहू ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को वाट्सएप्प के माध्यम से शिकायत कर सफाई कराने की मांग की। साहू का आरोप है कि पिछले छह वर्षों में जेएनएसी में कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। घर के सामने कचरा उठाने वाली गाड़ी रोज पहुंचती है, लेकिन आसपास के लोग सड़क पर ही कूड़ा फेंक देते हैं, जिससे दुर्गंध और…
सावन मिलन 2026 में रिया बनर्जी बनीं सावन क्वीन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्राइड होटल में पूनम जायसवाल के आयोजन में सावन मिलन 2026 महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अंबिका जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रिया बनर्जी सावन क्वीन, कविता दास फर्स्ट रनरअप और सविता सिंह सेकंड रनरअप चुनी गईं। कामना वार्ष्णेय को बेस्ट सावन लुक, रीना शर्मा को बेस्ट स्माइल और किरण बेदी को बेस्ट रैंप वॉक का खिताब मिला। कार्यक्रम में संगीत, डांस और विभिन्न खेलों के साथ महिलाओं ने जमकर मस्ती की। आयोजन को सफल बनाने में तारा, श्वेता, नीलिमा, सीमा…
