स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल, चिकित्सकों ने जांच के साथ दी आवश्यक सलाह
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित अटल पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। ‘क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स’ के तत्वावधान में आयोजित शिविर में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर और उप महापौर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जनहित का महत्वपूर्ण कार्य है।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ बीमारी से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी से शिविर का माहौल जनसरोकार से जुड़ा रहा।
इस अवसर पर वार्ड 22 की पार्षद अंजू सिंह एवं वार्ड 23 के पार्षद अवधेश सिंह उपस्थित रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक निशा के अलावा संपत प्रधान, विजय कुमार साहू और विजय प्रसाद ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह ने किया। स्थानीय नागरिकों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

