सावन मिलन 2026 में रिया बनर्जी बनीं सावन क्वीन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्राइड होटल में पूनम जायसवाल के आयोजन में सावन मिलन 2026 महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अंबिका जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रिया बनर्जी सावन क्वीन, कविता दास फर्स्ट रनरअप और सविता सिंह सेकंड रनरअप चुनी गईं।
कामना वार्ष्णेय को बेस्ट सावन लुक, रीना शर्मा को बेस्ट स्माइल और किरण बेदी को बेस्ट रैंप वॉक का खिताब मिला। कार्यक्रम में संगीत, डांस और विभिन्न खेलों के साथ महिलाओं ने जमकर मस्ती की। आयोजन को सफल बनाने में तारा, श्वेता, नीलिमा, सीमा जायसवाल और आभा चौधरी समेत अन्य की भूमिका रही।

