राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया: पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी के अवसर पर बाबा जटाधारी शिव मंदिर, टायो गेट गम्हरिया में भव्य श्रृंगार पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा एवं आरती के उपरांत मंदिर कमेटी की ओर से श्रध्दालुओं एवं राहगीरों के बीच भोगस्वरूप खीर का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के संरक्षक प्रभुनाथ सिंह , अध्यक्ष शैलेश तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, दलबीर सिंह, उमेश प्रसाद, अजय सिंह, सूर्य बिहारी पाण्डेय, अमर सिंह, क्षीरसागर सिंह, लल्लू सिंह, पवन सिंह पप्पू, बैजु उपाध्याय, अमित सिंह, चित्रसेन मंडल सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

