संक्रमण काल के दौरान अधिसूचित योजनाएं रोजगार प्रदान कर पलायन कम करने में हो रही सहायक बायोफ्लॉक पद्धति से मछली उत्पादन कर चाईबासा के युवा लिख रहे आत्मनिर्भरता की कहानी बंद खदानों में भी हो रहा मछली पालन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर संक्रमण काल में प्रारंभ की गई अधिसूचित योजनाएं अब सुखद परिणाम सामने लेकर आ रहीं हैं। इससे एक ओर जहां पलायन कम हुआ है, वहीं युवा अब मछली पालन कर आत्मनिर्भर बन रहें हैं। यही वजह है कि राज्य में वित्तीय वर्ष 2022-23 करीब 23 हजार टन अधिक मछली का उत्पादन हुआ। साथ ही,…
Author: Devanand Singh
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने डॉ० करमा उरांव के न्यू मोरहाबादी आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन दिल्ली प्रवास पर हैं। डॉ० उरांव के निधन की दुःखद खबर सुनते ही मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना में कहा है कि “महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डॉ० करमा उरांव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह स्थित एक जनरल स्टोर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लगभग 20 से 25 हज़ार के नगद व सामानों की चोरी की,इधर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है पीड़ित दुकानदार के अनुसार रात के वक्त वे दुकान बंद कर घर चले गए सुबह जब आए तो देखे कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला हुआ है दुकान के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि दुकान में रखे 10 से 15 हज़ार के सामान और गले में रखा…
राज्य में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जीत में देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर मानगो कांग्रेस खुदीराम बोस चौक, के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.इस अवसर पटाखे फोड़ कर लड्डू बांटकर लोगों का मुंह मीठा करवाया गया.. मुख्य रूप से मानगो प्रखंड अध्यक्ष इस्वर , सिंह अजित कुमार ,निधि मिश्रा विधायक प्रतिनिधि एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित होकर लोगों के बीच कर्नाटक के जीत के उपलक्ष में खुशी मना रहे थे
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की विजय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा के यह विजय भ्रष्टाचार पर सदाचार की विजय है तथा नफरत पर प्रेम और भाईचारा की विजय हैl कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने आगे कहां के भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक की सरकार जिस पर हर काम में 40 परसेंट कमीशन लेने का आरोप था जनता ने उक्त कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना जनादेश दिया है साथ साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदानी प्रकरण को भी आईना दिखाया है कि…
देश के साथ रूशील ने जमशेदपुर का भी नाम किया रौशन , अहमद का सपना है दादा की तरह डॉक्टर बनना आईसीएसई की परीक्षा में झारखंड के बच्चों ने कमाल कर दिया दसवीं की परीक्षा में जमशेदपुर का बेटा रूशील कुमार पूरे देश में टॉप कर गए इन्हें 499 मार्क्स या 99.8 मिले हैं। जबकि लोयला स्कूल छात्र अर्श अहमद ने पिता खुर्रम अहमद और नसरीन का नाम रोशन किया । अर्श ने 97 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुए अर्श ने बातचीत के दौरान बताया कि उसे अपने दादा की तरह निट का पेपर क्लियर कर डॉक्टर बनना…
जिलिंगगोड़ा डैम में दो छात्र नहाने के दौरान झरने में सेल्फी लेने के क्रम में पैर फिसलने से दो छात्र जिसका नाम शोभित सिंह उम्र 17 वर्ष दूसरा श्ररवज कुमार उम्र 16 वर्ष दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.श्ररवज कुमार न्यू सुभाष कॉलोनी उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड के रहने वाले हैं.जो दूसरा छात्र शोभित सिंह बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लक्ष्मी नगर का रहने वाला है. दोनों ही छात्र एक साथ स्कूल में पढ़ते थे 11 के छात्र हैं.इधर, घटना की सूचना पाकर गम्हारिया पुलिस मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद…
कर्नाटक चुनाव के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने का खरगे पर आरोप है. संघ से संबद्ध विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल को प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की तुलना करने के मामले में तलब किया है.संगरूर जिला अदालत ने “बजरंग दल हिंदुस्तान” नाम के संगठन के अध्यक्ष हितेश भारद्वाज की शिकायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को तलब किया है. याचिकाकर्ता ने कहा कि हाल ही में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना अलकायदा जैसे राष्ट्र-विरोधी संगठनों से की. कोर्ट ने खरगे के खिलाफ दायर…
इमरान खान की लाहौर हाईकोर्ट में पेशी, जेल जाने का खतरा देख भड़के PTI समर्थक, फिर मचा बवाल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान आज सोमवार, 15 मई को एक बार फिर अदालत पहुंचे हैं. इस बार इमरान लाहौर हाईकोर्ट में हाजिर हुए हैं. उनके खिलाफ एक मामले में सुनवाई चल रही है. उनके समर्थकों का हुजूम अदालत के बाहर एकत्रित हो गया है. टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है कि इमरान समर्थक हुड़दंग कर रहे हैं. पाकिस्तानी न्यूज चैनल ‘टॉक शो सेंट्रल’ की ओर से बताया गया कि इमरान और…
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव कमलेश कुमार पांडेय ने कर्नाटक विधान सभा में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड विजय पर खुशी का इजहार करते हुए बिष्टुपुर बाजार में जनता तथा दुकानदारों के बीच लड्डू बाँटकर प्रसन्नता जताई तथा अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक विधान सभा में कांग्रेस पार्टी की बम्पर जीत जनता की जीत है। जनता मोदी जी के झूठ और फरेब को समझ चुकी है , उनके सम्प्रदायीक बँटवारा को नकार चुकी है ।इस चुनाव में भगवान बजरंगबली के नाम पर जो खिलवाड़ करने की कोशिश की गई है वह भी उल्टा…
