Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया को झटका: हार्दिक पंड्या विश्वकप से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका
    Breaking News Headlines

    टीम इंडिया को झटका: हार्दिक पंड्या विश्वकप से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण विश्वकप टूर्नामेंट से बाहर हाे गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है. पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे. बीसीसीआई की ओर से पिछले दिनों बताया गया था कि उनकी चोट में सुधार हो रहा है. लेकिन अब उनके बाहर होने की खबर आ रही है. यह टीम इंडिया के लिए दोहरा झटका इसलिए भी है, क्योंकि पंड्या के बाहर होने के बाद टीम सिर्फ 5 ही गेंदबाजों के साथ खेल रही है. पंड्या के बाहर होने के बाद दूसरे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी मौका नहीं मिला. बतौर बैटर सूर्यकुमार यादव और बतौर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में जगह मिली. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक 7 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है.

     

    हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ बॉलिंग करते वक्त चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा था. बता दें कि हार्दिक पंड्या ने इस वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले. उन्होंने इन मैचों में 5 विकेट झटके. बैटिंग के लिए उनकी बारी सिर्फ एक बार आई, जिसमें 11 रन बनाकर नाबाद रहे थे. वर्ल्ड कप के अपने 8वें मुकाबले में भारतीय टीम को रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरना है. टीम शुरुआती 7 मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.

    ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने माना कि पंड्या का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. क्याेंकि वे अहम समय पर गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा योगदान देते हैं. भारतीय टीम को राउंड रॉबिन के अंतिम मैच में 12 नवंबर को नीदरलैंड्स से भिड़ना है. रोहित शर्मा की नजर अब टेबल में नंबर-1 पर रहने की होगी. ऐसे में उसे सेमीफाइनल में नंबर-4 की टीम से भिडना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल भूकंप में मरने वालों की संख्या 158 हुई, जाजर कोट-रूकुम में भारी तबाही
    Next Article केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला कहा- ‘मैं कांग्रेस के लिए काला कौआ’

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.