Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपसी रंजिश में हुए रागिब आलम नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या ,कपाली ,एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    आपसी रंजिश में हुए रागिब आलम नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या ,कपाली ,एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपसी रंजिश में हुए रागिब आलम नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या ,कपाली ,एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा

     

    विशेषज्ञों ने विभिन्न करिअर के बारे नें विद्यार्थियों को दी जानकारी

    यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से लोयोला स्कूल में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला पंख का आयोजन
    जमशेदपुर
    यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को लोयोला स्कूल के सहयोग से कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला पंख 2023 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया. कार्यशाला में डीबीएमएस कदमा, शेन इंटरनेशनल स्कूल मानगो, लोयोला स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल, बाल ज्ञानपीठ और केरला पब्लिक स्कूल मानगो
    सहित जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों के 700 से अधिक छात्रों ने भाग लिया.

    कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्र के वक्ताओं ने भाग लिया
    कार्यशाला में उद्योगों के वक्ताओं ने विभिन्न पेशा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने इन पेशे की चुनौतियों को भी बताया. कार्यशाला में वास्तुकार नलिन गोयल, स्वच्छता पुकारे फाउंडेशन के गौरव आनंद, अधिवक्ता हर्ष कुमार पांडे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदिति मुरारका, मेरीन इंजीनियर सिद्धार्थ मिश्रा, दिव्यांग बच्चों की शिक्षिका लीना आडेसरा, ध्रुबतारा फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनिल कुमार,
    विंग कमांडर अनुपम कथूरिया
    और माइक्रोसॉफ्ट में प्रिंसिपल एप्लाइड साइंटिस्ट प्रतीक जवानपुरिया ने भाग लिया और अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी दी. छात्रों को इन पेशेवरों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का अवसर भी मिला. विद्यार्थियों ने इनसे करियर के भविष्य और लक्ष्यों को प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जाना. यह आयोजन इन स्कूलों के छात्रों के लिए वास्तव में एक काफी लाभदायक रहा.

    यंग इंडियंस के प्रोजेक्ट थालिर के तहत आयोजन
    यंग इंडियंस जमशेदपुर ने प्रोजेक्ट थालिर (अर्थात् एक उभरता हुआ पत्ता) के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं और छात्रों के विकास के लिए स्कूलों के साथ लगातार काम करते हैं. थालिर टीम के राहुल भगत, ऋषि अरोड़ा और बिजल मेथा के नेतृत्व में लर्निंग टीम श्रद्धा अग्रवाल, आरुष सब्बरवाल, सुमित अग्रवाल और चैप्टर चेयर प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस आयोजन को संभव बनाने वाले यंग इंडियंस के सदस्यों में विवेक देबुका, रोहित केडिया, श्रुति झुनझुनवाला, अक्षय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सागर चानाना, रिया अग्रवाल, विशाल गांधी और अभिषेक गुप्ता, दिव्या तनेजा और पुलकित झुनझुनवाला का योगदान रहा.

     

    आपसी रंजिश में हुए रागिब आलम नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या 
     कपाली ,एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा

    शनिवार की शाम आपसी रंजिश में हुए रागिब आलम नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या मामले की जांच करने पहुंचे एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा. जहां लोगों ने एसपी को ओपी में ही घेर लिया. लोग हत्यारों को जल्द गिरफ्तर करने की मांग कर रहे हैं. आक्रोशित लोग ओपी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. हालांकि एसपी ने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे, पुलिस अपना काम कर रही है, बावजूद इसके लोग ओपी के बाहर जमे हुए हैं. इधर लोगों के आक्रोश को देखते हुए चांडिल से पुलिस बुलाई गई है. बता दें कि शनिवार की शाम अपराधियों ने अलबेला गार्डन के समीप रागिब नामक युवक को गोली मार दी थी जिसे पहले एमजीएम ले जाया गया उसके बाद उसे टीएमच रेफर कर दिया गया, मगर युवक ने दम तोड़ दिया. जिससे लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.

    आपसी रंजिश में हुए रागिब आलम नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा  विशेषज्ञों ने विभिन्न करिअर के बारे नें विद्यार्थियों को दी जानकारी कपाली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्पीकर ने रांची रिम्स पहूंच कर इलाजरत क्षेत्र के मरीजो का स्वास्थ्य के बारे में जाना
    Next Article दीपावली में खरीदें लोकल सामान : मैथिली ठाकुर

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.