Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपावली में खरीदें लोकल सामान : मैथिली ठाकुर
    Breaking News बिहार

    दीपावली में खरीदें लोकल सामान : मैथिली ठाकुर

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना :बिहार में लाखों लोग पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। ग्रामीण एवं कुटीर उद्योगों में उत्पादित सामग्रियों का संबंध हमारी संस्कृति और तीज-त्योहारों से रहा है। दीपावली और छठ जैसे त्योहारों की शुद्धता और पवित्रता के मद्देनजर हमें ज्यादा से ज्यादा सामान पारंपरिक बुनकरों, कारीगरों और शिल्पियों से खरीदना चाहिए। खादी मॉल में शॉपिंग करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा कि दीपावली और छठ जैसे त्योहार खुशियां मनाने के लिए है। हम सब त्यौहार की खुशियां इस तरह से मनाई की ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों में रोशनी फैल सके। मैथिली ठाकुर ने कहा कि पारंपरिक रूप से हम छठ मनाने के लिए हम सभी ग्रामीण शिल्पियों द्वारा बनाए गए सूप, डलिया, चूल्हा, दीपक आदि का इस्तेमाल करते हैं। दीपावली में भी हम ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के दीए जलाएं जिससे दिवाली की पवित्र भावना बनी रहे। मैथिली ठाकुर ने कहा कि बिहार के लोकगीतों में गांव की ही खुशबू है। जब मैं लोकगीत गाती हूं तो हजारों लोग झूमते हैं और खुशी से गीत सुनते हैं। गांव के कुम्हार, शिल्पकार, कलाकार, बढ़ई बुनकर आदि जो प्रोडक्ट बनाते हैं उनमें भी गांव की खुशबू होती है। इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खादी, हस्तकरघा और हैंडलूम का प्रयोग करें। वोकल फॉर लोकल के लिए सभी लोग पर्यत्नशील रहें तो हमारे बिहार के उत्पाद पूरी दुनिया में अपना डंका बजा सकते हैं। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी मॉल में लोकल ऑर्टिजन के समान को काफी खूबसूरती से सजाया गया है और काफी कम कीमतों पर उसे उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपसी रंजिश में हुए रागिब आलम नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या ,कपाली ,एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा
    Next Article एसपी से मिलकर किया न्याय की मांग ,एसपी योगेंद्र कुमार ने दिया न्याय का भरोसा.

    Related Posts

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    September 18, 2026

    एक सप्ताह के भीतर टिनप्लेट कंपनी में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

    September 18, 2026

    लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Evaluate Online Information Before You Rely on It

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    एक सप्ताह के भीतर टिनप्लेट कंपनी में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

    लूटकांड का तीसरा फरार आरोपित हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

    मारपीट मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार

    बरौनी कोचिंग डिपो में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा विश्वकर्मा पूजा

    स्वछता पखवाड़ा के अन्तर्गत बरौनी जंक्शन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

    सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: आंगनबाड़ी सहायिका ने दिया इस्तीफा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न पूजा आयोजनों में शामिल होकर की सुख-समृद्धि की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.