Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दिमाग खाने वाले अमीबा ने ली 11 लोगों की जान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दिमाग खाने वाले अमीबा ने ली 11 लोगों की जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कराची. पाकिस्तान के सिंध प्रांत एक दिमाग खाने वाले अमीबा की चपेट में हैं. इस दिमाग खाने वाले अमीबा को नेगलेरिया फाउलेरी के नाम से जाना जाता है. यह अमीबा ने अब तक 11 लोगों की जान ले ली है. इस नेगलेरिया फाउलेरी नामक अदृश्य बीमारी से सबसे प्रभावित प्रांत कराची है. पिछले दो सप्ताह में कराची के मध्य जिले में नेगलेरिया के कारण तीसरी मौत हो चुकी है. रविवार को 45 वर्षीय अदनान की मौत नेगलेरिया की वजह से हो गई थी.

     

    पाकिस्तान के एआरवाई चैनल ने सिंध स्वास्थ्य विभाग के हवाले से रविवार को बताया कि दिमाग खाने वाले अमीबा नेगलेरिया फाउलेरी ने कराची में एक और मरीज की जान ले ली है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महानगर के बफरजोन कराची निवासी एक व्यक्ति की मौत नेगलेरिया के कारण हुई. सिंध स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा, वह पिछले तीन दिनों से बुखार और सिरदर्द से पीडि़त था.

     

    सिंध स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पूरे प्रांत में नेगलेरिया फाउलेरी संक्रमण (एनएफआई) के कारण अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है. सिंध के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. साद खालिद ने कराची के लोगों से नेगलेरिया फाउलेरी का शिकार बनने से बचने के लिए निवारक उपाय करने को कहा है. यह एक दुर्लभ लेकिन जलजनित घातक अमीबा है जो ताजे पानी के स्रोतों में पनपता है.

    खालिद नियाज़ ने जनता से उन पूलों में तैरने से परहेज करने का आग्रह किया, जिनका ठीक से क्लोरीनीकरण नहीं किया गया है. उन्होंने जनता को उन सभी गतिविधियों से बचने को कहा है जिनसे नाक में पानी प्रवेश कर सकता है. मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को मस्तिष्क खाने वाले अमीबा ने कराची में एक शख्स की मौत हो गई थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बंदरगाह शहर के न्यू कराची निवासी 45 वर्षीय अदनान की मौत नेगलेरिया के कारण हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के दो बड़े नेता बेटों को सेट, मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे है
    Next Article मथुरा कृष्ण जन्म स्थान सहित इन मंदिरों के आसपास पटाखों पर लगा प्रतिबंध

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    October 29, 2026

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका

    ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर

    संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 17 नवंबर को पेश होने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.