Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया, कोहली का 49वां वनडे शतक, जडेजा ने 5 विकेट झटके
    Headlines

    भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया, कोहली का 49वां वनडे शतक, जडेजा ने 5 विकेट झटके

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलकाता. भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर ली है. इसके साथ ही भारत ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 फिनिश भी तय कर लिया है. यानी सेमीफाइनल में भारत का सामना चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा.

     

    साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. मोहम्मद शमी को 2 और कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले. भारत ने 20 साल बाद किसी वर्ल्ड कप में लगातार आठ मैच जीते हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने 2003 वर्ल्ड कप में 8 मैच एक के बाद एक जीते थे.

     

     

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और मॉडर्न मास्टर विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अपना दूसरा शतक लगाते हुए वनडे क्रिकेट में 49वां शतक पूरा किया और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. विराट ने अपने 289वें मुकाबले में ही यह कारनामा कर दिखाया. जबकि सचिन ने पूरे वनडे करियर में 463 मैच खेलते हुए 49 शतक लगाए थे.

    इससे पहले भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. 50 ओवर में 5 विकेट खोकर टीम इंडिया ने 326 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका को 327 रनों का टारगेट दिया. दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही, उसने पारी के दूसरे ओवर में ही पहला विकेट खो दिया. मो. सिराज ने डिकॉक को बोल्ड आउट कर दिया है.

    बर्थडे पर शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी

    विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली और 119 गेंदों पर अपना ऐतिहासिक शतक जड़ा. इस शतक के मायने इसलिए भी खास रहे, क्योंकि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन के अवसर पर यह मुकाम हासिल किया. साथ ही वह बर्थडे पर शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले मिचेल मार्श, टॉम लैथम, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने ऐसा किया था. विराट का वनडे वर्ल्ड कप में यह चौथा शतक है.

    वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में मैच खेला जा रहा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. भारत बिना किसी बदलाव के उतरा है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में एक बदलाव हुआ. गेराल्ड कोएट्जी के स्थान पर तबरेज शम्सी खेल रहे. भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार शुरुआत की. रोहित ने 40 जबकि गिल ने 23 रन की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने 77 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, विराट कोहली अपने जन्मदिन के दिन फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे. उन्होंने वनडे में 49वां शतक ठोककर महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. भारत ने इन पारियों की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 327 रन का विशाल लक्ष्य दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023: भारत ने जापान को हराकर दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक, चीन को मिला कांस्य
    Next Article टाइगर 3 के नए एक्शन वीडियो में सलमान खान हैं वन-मैन आर्मी

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.