जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक मुकेश रंजन संवाददाता रांची: पंचायत भवन बोड़ेया( शिव मंदिर के समीप) में जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रांत संयोजक संदीप उराँव ने की । बैठक में आगामी 24 दिसंबर 2023 को रांची में डीलिस्टिंग महारैली को सफल आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया। इसमें कांके प्रखंड के प्रखंड टोली का गठन किया गया। काके प्रखंड कमिटी में संयोजक गुरुचरण मुंडा, सहसंयोजक प्रेमचंद उराव, प्रचार-प्रसार संपर्क प्रमुख कैलाश मुंडा, निधि संकलन बालेश्वर पहान, पहान प्रमुख विमल पहान एवं विश्वकर्मा पहान, महिला प्रमुख रजनी देवी, ग्राम प्रधान प्रमुख सतीश उरांव…
Author: Devanand Singh
बहरागोड़ा में दिव्यांग शिविर का आयोजन उपायुक्त , पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आदेशानुसार प्रखंड बहरागोड़ा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरागोड़ा में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विशेषज्ञ उपस्थित थें। जिसमें सभी विशेषज्ञ द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था, साथ ही पेंशन हेतु स्टॉल लगाया गया था। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहु के द्वारा कैम्प का निरीक्षण किया गया। जिसमें बताया गया कि इस तरह का कैम्प होने से ग्रामीणों का दिव्यांग प्रमाण पत्र अपने ही क्षेत्र में हो जा रहा है, साथ ही अपील किया गया कि अधिक से अधिक…
नन्हें-मुन्नो के दो दिवसीय समर कैंप का समापन मुकेश रंजन संवाददाता रांची:- राजधानी के काँके नीरजा सहाय डी.ए.वी गौशाला में गर्मी की छुट्टियों के प्रारंभ होते ही समर कैम्प के सिलसिले की शुरुआत हुई। इसके अंतर्गत जूनियर वर्ग के छात्रों के समर कैम्प का आज अवसान हुआ और कल से सीनियर छात्रों के समर कैम्प का आगाज होगा। इस जूनियर समर कैम्प में किताबी ज्ञान को छोड़कर जीवनोपयोगी व्यावहारिक ज्ञान एवं विभिन्न कौशल से नन्हें- मुन्नो को अवगत करवाया गया। इस कैंप में उन्हें योग- ध्यान, जुम्बा, रेन डांस, हुला- हुला, शिकंजी बनाना, बाँसुरी एवं तबला…
होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन, वेतन व अन्य मुद्दों को नाराज होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्च, राजभवन के सामने जोरदार प्रदर्शन मुकेश रंजन संवाददाता रांची: हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में होमगार्ड जवान सड़क पर उतरे। जवान उग्र आंदोलन के मूड में हैं। सोमवार को होमगार्ड जवान पहले मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए और इसके बाद पैदल मार्च करते हुए राजभवन के पास स्थित जाकिर हुसैन पार्क पहुंचे। होमगार्ड जवान जाकिर हुसैन पार्क के पास 1 दिवसीय धरना देंगे। क्यों आंदोलन कर रहे हैं होमगार्ड जवान – हेमंत सोरेन की सरकार…
ब्राउन शुगर सप्लायर दंपती गिरफ्तार, डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की छापेमारी मुकेश रंजन संवाददाता रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित यूनी हाइट्स के सातवें मंज़िल पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर सप्लायर दंपती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपती में अश्विन प्रवीण और एजाज कुरैशी शामिल है। इनलोगों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर, गांजा समेत कई आपत्तिजनक सामान जप्त किया है। डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में कई थानों की टीम ने कार्रवाई कर पकड़ा है। पुलिस गिरफ्तार दंपती को पकड़ कर लोअर बाजार थाना लायी है। …
7 इंस्पेक्टर को एसएसपी ने किया विरमित, देर रात जारी हुआ आदेश मुकेश रंजन संवाददाता रांची : राजधानी के 7 इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को एसएसपी किशोर कौशल ने विरमित कर दिया है।रविवार की देर रात यह आदेश जारी कर दिया गया है। इन-इन लोगों को किया गया है विरमित – इन सभी इंस्पेक्टर का जिले से तबादला हुआ था। जिसके बाद एसएसपी ने सभी को विरमित कर दिया है। राजीव रंजन लाल, अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सपन कुमार महथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद शामिल है।
अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 27वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का दो दिवसीय 27 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन गुवाहाटी के तेरापंथ धर्मस्थल में सम्पन्न हुआ, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल सम्मिलित हुआ। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री गोवर्धन दास गाड़ोदिया ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश लोहिया जी को असम सरकार के आवास, शहरी एवं सिंचाई मंत्री श्री अशोक सिंघल जी के समक्ष सम्मेलन की बागडोर सौंपी एवं नए अध्यक्ष द्वारा श्री कैलाशपति तोदी जी को नया महासचिव मनोनीत किया गया।…
निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने बहुप्रतीक्षित शहरी जलापूर्ति योजना का पश्चिम बंगाल के चांदपुर स्थित पुठीमारी ब्रिज के निकट निर्माणाधीन पंप हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिकेत गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री राजा अंसारी,पूर्व नगर मंत्री भाजपा सुशील साहा,अक्षय चौरसिया आदि मौजूद थे। पंप हाउस का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।शहरी जलापूर्ति योजना का सबसे महत्वपूर्ण और कठिन कार्य इंटकवल का कार्य पूरा हो चुका है।अब सिर्फ विद्युत कनेक्शन कार्य बाकी है।उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते…
जमशेदपुर जिला प्रशाशन द्वारा जिले की उपायुक्त की अध्यक्षता मे मानगो के विभिन्न जन समस्याओं के निदान हेतु संकोसाई खड़िया बस्ती मे जनता दरबार लगाया गया, जहाँ जिले की उपायुक्त सीधे जनता के समस्याओं से रूबरू हुई. क्षेत्र मे बड़ी संख्या मे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं हैं और स्थानियों ने इन समस्याओं को जिले की उपायुक्त के समक्ष रखा, जिसपर कई समस्याओं का निपटारा ऑन दा स्पॉट किया गया साथ ही कुछ के समाधान हेतु विभागीय अधिकारीयों को निर्देश भी दिया गया, वहीँ पानी सप्लाई…
जमशेदपुर में आईसीएसई के रिजल्ट प्रकाशित होते ही छात्रों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है जहां डी.बी.एम.एस इंग्लिश स्कुल में कॉमर्स की 12वीं टॉपर इशिता के घर में खुशी का माहौल देखा जा रहा है जहां छात्रा के माता-पिता अपनी बेटी की कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहे हैं 12वीं की परीक्षा सफल छात्रों के लिए कामयाबी की एक सीढ़ी होती है जहां से छात्र अपने भविष्य को तलाशते हैं वहीं इस वर्ष आईसीएसई के रिजल्ट में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है जहां डी.बी.एम.एस में कॉमर्स की टॉपर इशिता अब आगे एमबीए की…
