Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP: वोट मांगने पहुंचे PWD राज्यमंत्री का युवक ने अंगूठा काटा, खराब रास्ते और गड्ढों से था नाराज
    Breaking News Headlines

    MP: वोट मांगने पहुंचे PWD राज्यमंत्री का युवक ने अंगूठा काटा, खराब रास्ते और गड्ढों से था नाराज

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शिवपुरी. पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छर्च में नाराज मतदाता ने जनसंपर्क करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी व PWD मंत्री सुरेश राठखेड़ा का अंगूठा ही मुंह से काट लिया. मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन बाद में किसी भी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई.

     

    बताया जा रहा है कि मंत्री का अंगूठा खराब रास्तों और गड्ढों की नाराजगी के चलते काटा गया था. पहले तो मंत्री ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पुलिस कार्रवाई करवाने के लिए उसे थाने भिजवा दिया, लेकिन बाद में स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बिना पुलिस कार्रवाई के छुड़वा दिया गया.

     

    नाराज वोटर ने काटा अंगूठा

    शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा पोहरी विधानसभा के ग्राम छर्च में जनसंपर्क करने के लिए गए हुए थे, तभी गांव के एक युवक ने उनसे कह दिया कि आप किस बात पर वोट मांगने आए हो. आपने हमारे गांव के लिए किया ही क्या है. युवक ने मंत्री को गांव की सड़कों और पानी भरे गड्ढों का हवाला दिया. इस बात पर मंत्री सुरेश राठखेड़ा के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता उससे उलझ गए.

    बताया जा रहा है कि एक मंडल अध्यक्ष ने थप्पड़ भी जड़ दिए. जब भाजपा कार्यकर्ताओं की इस दबंगई को मंत्री राठखेड़ा ने देखा तो उन्हें लगा कि यह स्थिति तो उनके खिलाफ हो जाएगी. इसी के चलते मंत्री ने युवक और भाजपा कार्यकर्ता के झगड़े में बीच-बचाव करने का प्रयास किया. इस दौरान युवक ने मंत्री के हाथ का अंगूठा दांतों से चबा डाला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2024 चुनावों के लिए हमारे 10 सूत्रीय सनातन एजेंडे पर पेश करें विचार, संतों की राजनीतिक दलों को दी चेतावनी
    Next Article चोरी के समान के साथ पकड़ा गया चोर।

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.