मेराज आलम की रिपोर्ट
बरौनी , बेगूसराय:कुछ दीन पहले दुकान के ऊपरी शटर तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया था। घटना फूलवाड़िया थाना अंतर्गत कोल बोर्ड रोड स्थित एम आई मोबाइल दुकान में किया गया। घटना को लेकर फूलवाड़िया थाना पुलिस लगातर छापेमारी कर रहा था। जिसके बाद फूलवाड़िया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगा। वही रविवार को चोरी के मोबाइल के साथ चोर को धर दबोचा। चोरी की गई मोबाइल के साथ राज कुमार यादव पिता भागीरथ यादव थाना मोकामा जिला पटना को फतुहा से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसकी सूचना फूलवाड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने दिया।

