Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैक्सवेल की धमाकेदार पारी: दोहरा शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया को दिलाई अफगानिस्तान पर जीत
    Breaking News Headlines

    मैक्सवेल की धमाकेदार पारी: दोहरा शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया को दिलाई अफगानिस्तान पर जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई। वर्ल्ड कप-2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत हुई है. उसने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया है. मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 292 रनों के लक्ष्य को 46.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़ा. वह 201 रन पर नाबाद रहे. मैक्सवेल ने सिर्फ 128 गेंदों का सामना किया. उन्होंने 8वें विकेट के लिए पैट कमिंस के साथ 202 रनों की साझेदारी की. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 8 मैचों में उसके 12 अंक हो गए हैं. वो प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है.

     

    अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ओपनर इब्राहिम जदरान के शतक की बदौलत टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नकसान पर 291 रन बनाए. इब्राहिम जादरान विश्व कप में शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने. जादरान ने 143 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 129 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान की टीम अंतिम पांच ओवर में 64 रन जोड़ने में सफल रही. राशिद खान ने डेथ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए.

     

     

    चार साल पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 21 साल के जादरान ने वानखेडे स्टेडियम में अपनी टीम के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने सिर्फ 26वें मैच में पांचवां शतक जड़ा. वह विश्व कप में शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने वाले भी अपने देश के पहले बल्लेबाज हैं. इससे पहले विश्व कप में अफगानिस्तान की ओर से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर समीउल्लाह शिनवारी के नाम था जिन्होंने 2015 विश्व कप के दौरान डुनेडिन में स्कॉटलैंड के खिलाफ 96 रन बनाए थे.

    जादरान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के फैसले को सही साबित किया और बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर नाबाद वापस लौटते हुए अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.रहमानुल्लाह गुरबाज (21) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जब उन्होंने आठवें ओवर में जोश हेजलवुड(39 रन पर दो विकेट) पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर मिशेल स्टार्क को आसान कैच थमाया. जादरान और रहमत शाह (30) ने दूसरे विकेट के लिए 100 गेंद में 83 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला और अफगानिस्तान के लिए अच्छा मंच तैयार किया.

    बीच के ओवरों में अजमतुल्लाह उमरजई ने 18 गेंद में दो छक्कों और एक चौके से 22 रन की पारी खेलकर रन गति में इजाफा करने की कोशिश की. उन्हें लेग स्पिनर एडम जंपा (58 रन पर एक विकेट) ने आउट किया जो विश्व कप में अब तक 20 विकेट चटका चुके हैं. राशिद खान ने अंत में 18 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 35 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 रन के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिना काम कराए मनरेगा योजना में निकाली गई राशि एसडीओ से की शिकायत,अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा योजना में लूट का बन रहा रिकार्ड
    Next Article Ex बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ सुष्मिता सेन ने किया पैचअप

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.