Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    आंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी
    राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। समेकित बाल विकास परियोजना खोदावंदपुर के तत्वावधान में गुरुवार को दौलतपुर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-15 पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण, स्वास्थ्य देखभाल और सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र और स्थानीय समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया. महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए माताओं एवं अन्य लाभार्थियों को भी आभार-पत्र प्रदान किया गया. महिला पर्यवेक्षिका कामनी कुमारी ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए पौष्टिक आहार, स्वच्छता, नियमित टीकाकरण और समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है. उन्होंने माताओं से आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम में सेविका शोभा कुमारी, काजल कुमारी, सोमती, किरण कुमारी, पुष्पा कुमारी, सहायिका शर्मीला कुमारी, राजो देवी तथा आशा कार्यकर्ता सविता कुमारी, इंदु देवी, रेखा कुमारी और वीणा कुमारी सहित अन्य मौजूद थीं. कार्यक्रम के माध्यम से ‘सुपोषित बच्चे, स्वस्थ परिवार और स्वच्छ समाज’ के संकल्प के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों और समुदाय के बीच समन्वय एवं सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में विकास योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य हासिल करने पर जोर
    Next Article एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    Related Posts

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    October 1, 2026

    बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    October 1, 2026

    टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप

    स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    शहरबेड़ा में जमीन पर हक की लड़ाई, दुकानों को लेकर टकराव

    बराखुर्षी से छोलागोड़ा तक जंगल पर आरी का कहर, वन विभाग की चुप्पी पर सवाल

    734 करोड़ के कथित GST-ITC घोटाले में कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटा गिरफ्तार

    डुमरिया के सोनुदुरू में मेडिकल कैंप, 242 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    आंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.