आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में विकास योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य हासिल करने पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में मुसाबनी प्रखंड कार्यालय सभागार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका से जुड़े प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की विभागवार समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने, कमजोर संकेतकों को चिह्नित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने अद्यतन आंकड़ों के आधार पर नियमित निगरानी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला योजना पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ समेत विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

