Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम को बागानशाही स्थित मुर्दा मैदान की सफाई के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सफाई नहीं होने पर स्थानीय लोग और उनके समर्थक खुद हाईवा लगाकर कचरा हटाएंगे और उसे नगर निगम कार्यालय के सामने या अन्यत्र डाल देंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

    मुर्दा मैदान में गंदगी और कचरे का अंबार देखकर सरयू राय ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने से मैदान की सफाई नहीं हुई है, जिससे आसपास के लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों और आदिवासी नेता सोनाराम मांझी के बीच भी सफाई को लेकर चर्चा हुई। सोनाराम मांझी ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समुदाय को मैदान पर अतिक्रमण होने का भय था, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वहां कचरा जमा होता रहे और लोग बीमारियों का सामना करें।

    वहीं, एनएच-33 पर उड़ती धूल से परेशान लोगों के समर्थन में डिमना चौक पर धरना दे रहे बालीगुमा के वार्ड पार्षद राजेश सिंह का सरयू राय ने धरना समाप्त कराया। सूचना मिलने पर धरनास्थल पहुंचे विधायक ने पार्षद से बातचीत की और एनएचएआई के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी मौके पर बुलाया। सरयू राय ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले एनएच-33 का निरीक्षण किया था और सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने भी शनिवार-रविवार से काम शुरू करने की बात कही। इसके बाद सरयू राय के आश्वासन पर राजेश सिंह ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी
    Next Article डुमरिया के सोनुदुरू में मेडिकल कैंप, 242 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    October 16, 2026

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    October 16, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम

    *छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन

    सुंदरनगर दुर्गापूजा पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

    हाता में 1963 से चली आ रही दुर्गापूजा परंपरा, भव्य पंडाल का उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.