Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जबरदस्त कॉमेडी-लुका छुपी
    सिनेमा

    जबरदस्त कॉमेडी-लुका छुपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिल्म लुका छुपी के दोनों किरदार गुड्डू ( कार्तिक आर्यन) और रश्मी (कृति सेनन) भी छिपकर प्यार करते हैं. फिल्म का भी टाइटिल यही रखा गया है ‘लुका छुपी’. रिलेशनशिप एक समझौता नहीं है, साथ ही प्यार और शादी दो अलग अलग चीजें हैं. शादी से पहले लिव इन में रहना क्यों सही है, ये फिल्म में समझाने की कोशिश की गई है.

    कहानी- फिल्म की कहानी गुड्डू माथुर की है जो मथुरा में एक टेलीविजन रिपोर्टर है. गुड्डन को रश्मी नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है. रश्मी एक दबंग नेता त्रिवेदी जी (विनय पाठक) की बेटी है. रश्मी, जो गुड्डू से प्यार तो करती है मगर शादी नहीं करना चाहती. वो उस शख्स को अच्छे से जान लेना चाहती है जिसके साथ उसे अपनी पूरी जिंदगी बितानी है. मगर गुड्डू को शादी की ज्यादा जल्दी है. अपने परिवारवालों के और रश्मी के पिता के डर से वो लिव इन में रहने से डरता है. गुड्डू एक मिडिल क्लास फैमिली से है. बड़ा परिवार है और जैसा कि आम तौर पर हर मिडिल क्लास फैमिली होती है वैसा ही है. समाज में इज्जत से रहने और मान मर्यादा के साथ जीवन व्यतीत करने वाला परिवार. ऐसे में गुड्डू की मदद उसके साथ ही काम करने वाला दोस्त, अब्बास (अपारशक्ति खुराना) करता है, मगर अब्बास की मदद से जो रायता फैलता है, साथ ही लिव इन में रहने और शादी करने के लिए उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, ये जानने के लिए आप थोड़े पैसे खर्च करें और दो घंटे की इस एंटरटेनिंग फिल्म का लुत्फ उठाएं.फिल्म की कहानी बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं है, मगर जितनी भी है उसे फिल्माया बेहद खूबसूरती से गया है. फिल्म में रोचक किरदारों को जिस तरह से पेश किया गया है वो शुरू से अंत तक आपकी हंसी को रुकने नहीं देगा. कार्तिक आर्यन और कृति की एक्टिंग भी अच्छी है. कृति फिल्म में एक समझदार लड़की का रोल प्ले कर रही हैं जो अपने जीवन का कोई भी फैसला काफी सोच-समझ कर लेती है. वहीं कार्तिक को हर चीज में जरा जल्दबाजी सी रहती है. फिल्म में जिस तरह से दोनों शादी करने के लिए स्ट्रगल करते हैं ये देखना रोचक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय खुफिया एजेंसियों का खुलासा,आतंकियों को सुरक्षित अड्डों पर पहुंचा रहा पाकिस्तान!
    Next Article कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा, हमसे अलग होने का सवाल ही नहीं उठता:अखिलेश 

    Related Posts

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    August 7, 2026

    बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी, सलमान खान के करण अर्जुन वाले इशारे ने बढ़ाई सस्पेंस की हलचल

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.