Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय खुफिया एजेंसियों का खुलासा,आतंकियों को सुरक्षित अड्डों पर पहुंचा रहा पाकिस्तान!
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारतीय खुफिया एजेंसियों का खुलासा,आतंकियों को सुरक्षित अड्डों पर पहुंचा रहा पाकिस्तान!

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली:पाकिस्तान बहुत मोटी चमड़ी वाला मगरमच्छ है. इसके आंसू भी धोखा देने वाले हैं. ऐसा ही कुछ अंदेशा भारतीय खुफिया एजेंसियों ने जताया है. खुफिया एजेंसियों ने यह अंदेशा पाकिस्तान में 44 आतंकियों को कथित तौर पर पकड़े जाने के बारे में व्यक्त किया है. भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान के अधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन संदिग्धों को प्रीवेंटिव डिटेंशन में रखा गया है. इनको पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी कानून 1997 के तहत गिरफ्तार नहीं किया गया है. भारतीय एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान अपने पालतू आतंकियों को गिरफ्तारी के बहाने सुरक्षित अड्डों पर पहुंचा रहा है. ताकि वो किसी भी तरह दूसरे देश की एजेंसियों के हत्थे न लग जायें. भारतीय सूत्रों का कहना है पाकिस्तान जमात-उद-दावा के नामजद आतंकी सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी के मामले में भी ऐसा ही कर चुका है. पहले इनको डिटेन किया और फिर पहले से लिखी गयी इबारत के तहत कुछ दिन बाद बाइज्जत रिहा कर दिया गया. दोनों ही मामलों में पाकिस्तान सरकार ने अदालत को लिख कर दिया है कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने या हिरासत में रखने के पुख्ता सुबूत नहीं मिल पाये हैं. भारतीय सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान सरकार ने ‘प्रिवेंटिव डिटेंशन’ की आड़ में प्रमुख आतंकियों को सरकारी सुरक्षा कवच प्रदान कर दिया है. क्यों कि इमरान सरकार को आशंका है कि भारतीय एजेंसियां पाकिस्तान के भीतर कोवर्ट ऑपरेशन कर सकती हैं और उसके पालतू आतंकियों का खात्मा कर सकती हैं.ध्यान रहे मंगलवार को पाकिस्तान ने जिन आतंकियों को कथिक तौर पर पकड़ने की आड़ में सुरक्षा कवच प्रदान किया है उनमें वो नाम भी शामिल हैं जिनका जिक्र भारत के डोसियर में भी है. पाकिस्तान ने दुनिया को धोखा देने के लिए नेशनल एक्शन प्लान के तहत इन आतंकियों को प्रिवेंटिव डिटेंशन में रखा है, पाकिस्तान में 1997 में बने एंटी टेररिस्ट एक्ट के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलात्कार के बाद महिला को जलाने की कोशिश में खुद जला बलात्कारी
    Next Article जबरदस्त कॉमेडी-लुका छुपी

    Related Posts

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    September 25, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.