Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा कंपनी संवाद कार्यक्रम अविलंब बंद करे : रतन तिर्की
    Breaking News Business Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा कंपनी संवाद कार्यक्रम अविलंब बंद करे : रतन तिर्की

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    संवाद कार्यक्रम अविलंब बंद करे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। टाटा कंपनी के संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा के साथ हुई मारपीट की घटना को रतन तिर्की ने निंदनीय, शर्मनाक और चिंताजनक बताया है। उन्होंने टाटा कंपनी से संवाद कार्यक्रम को अविलंब बंद करने की मांग की है।

    रतन तिर्की ने कहा कि देशभर के आदिवासियों को आमंत्रित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य-मनोरंजन कराने से समाज का विकास नहीं होगा। कंपनी को आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन, विस्थापन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों पर सार्थक संवाद करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले कई वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम से आदिवासी समाज को क्या ठोस लाभ मिला है।

    उन्होंने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा झारखंड आंदोलन के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। उनके साथ मारपीट की घटना पूरे झारखंडी समाज और आदिवासी अस्मिता से जुड़ा गंभीर मामला है। टाटा प्रबंधन को घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही आदिवासी समाज और झारखंड की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

    तिर्की ने कहा कि आदिवासियों को मंच पर नचाने से पहले उनके अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान का सम्मान करना जरूरी है।

    टाटा कंपनी रतन तिर्की संवाद कार्यक्रम सूर्य सिंह बेसरा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी महोत्सव के मंच से पुलिस का युवाओं को संदेश
    Next Article 40वां जमशेदपुर पुस्तक मेला 20 नवंबर से, 29 तक चलेगा आयोजन

    Related Posts

    26 नवंबर को रांची में कांग्रेस का संविधान रक्षार्थ मार्च

    November 19, 2026

    धालभूमगढ़ में 15 परिवारों का गृह प्रवेश, 57 सखी मंडलों को मिले 67 लाख रुपये

    November 19, 2026

    कदमा में लाफ एंड लर्न नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    26 नवंबर को रांची में कांग्रेस का संविधान रक्षार्थ मार्च

    धालभूमगढ़ में 15 परिवारों का गृह प्रवेश, 57 सखी मंडलों को मिले 67 लाख रुपये

    कदमा में लाफ एंड लर्न नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

    उपायुक्त के निर्देशानुसार एमवीआई के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की जांच की गई, 16 वाहन संचालकों से ₹1.64 लाख का जुर्माना वसूला गया

    26 नवंबर को संविधान रक्षार्थ मार्च में पूर्वी सिंहभूम से शामिल होंगे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर: जमशेदपुर में बदलेगा मौसम,20 नवंबर को पांचवीं तक की कक्षाएं स्थगित

    खटारा वैन और ओवरलोड ऑटो में स्कूल जा रहे बच्चे, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

    आदिवासी ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव बना संवाद-2026 संपन्न

    कल श्री रामार्चा पूजा, महाप्रसाद परसों

    जादूगोड़ा डैम का जलस्तर घटते ही सक्रिय हुए बालू माफिया, गुर्रा नदी में सैकड़ों ट्रैक्टर बालू का अवैध भंडारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.