
26 नवंबर को रांची में कांग्रेस का संविधान रक्षार्थ मार्च
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की आठवीं बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन में हुई। बैठक में जिला प्रभारी शशिभूषण राय और पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू उपस्थित रहे।
बैठक में 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में जिले से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत पंचायत एवं ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित करने, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई। पेसा कानून के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया गया।

