Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खटारा वैन और ओवरलोड ऑटो में स्कूल जा रहे बच्चे, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची शिक्षा संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खटारा वैन और ओवरलोड ऑटो में स्कूल जा रहे बच्चे, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    खटारा वैन और ओवरलोड ऑटो में स्कूल जा रहे बच्चे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    खटारा वैन और ओवरलोड ऑटो में स्कूल जा रहे बच्चे
    खटारा वैन और ओवरलोड ऑटो में स्कूल जा रहे बच्चे, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? जादूगोड़ा से घाटशिला तक स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में, भाजपा नेता रोहित सिंह परमार ने उठाया सवाल—दुर्घटना हुई तो जिम्मेदार कौन होगा? राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: मुसाबनी और गालूडीह समेत पूरे अनुमंडल क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे खटारा वैन और ओवरलोड ऑटो में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। आरोप है कि कई वाहन बिना फिटनेस और परमिट के चल रहे हैं, जबकि ऑटो में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। स्थानीय अभिभावकों के अनुसार, कई ऑटो में 10 से 12 बच्चों को ठूंसकर ले जाया जाता है। वहीं कुछ स्कूल वैन और बसों की हालत भी खराब बताई जा रही है। घिसे टायर, खराब ब्रेक और टूटे दरवाजों के बावजूद बच्चों को ढोने का आरोप है। कम किराये के कारण अभिभावक मजबूरी में ऐसे वाहनों का सहारा ले रहे हैं। इस मामले को लेकर भाजपा नेता रोहित सिंह परमार ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूली बच्चों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। स्कूलों के सामने रोज ओवरलोड वाहन दिखाई देते हैं, लेकिन परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? परमार ने अनुमंडल प्रशासन से विशेष जांच अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने स्कूल बसों, वैन और ऑटो के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक के लाइसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त करने की मांग की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी जिम्मेदारी निभाने की सलाह देते हुए कहा कि प्रत्येक स्कूल अपने यहां बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराए और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करे। कार्रवाई नहीं होने पर एसडीओ और डीटीओ को ज्ञापन सौंपने तथा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। अभिभावकों ने मांग की है कि सुबह स्कूल के समय नियमित जांच अभियान चलाया जाए और ओवरलोडिंग व बिना फिटनेस वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो। अब सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन समय रहते कदम उठाएगा या किसी बड़े हादसे के बाद ही उसकी नींद खुलेगी?
    ओवरलोड ऑटो जादूगोड़ा स्कूल वैन स्कूली बच्चों की सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव बना संवाद-2026 संपन्न
    Next Article चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर: जमशेदपुर में बदलेगा मौसम,20 नवंबर को पांचवीं तक की कक्षाएं स्थगित

    Related Posts

    26 नवंबर को रांची में कांग्रेस का संविधान रक्षार्थ मार्च

    November 19, 2026

    धालभूमगढ़ में 15 परिवारों का गृह प्रवेश, 57 सखी मंडलों को मिले 67 लाख रुपये

    November 19, 2026

    कदमा में लाफ एंड लर्न नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    26 नवंबर को रांची में कांग्रेस का संविधान रक्षार्थ मार्च

    धालभूमगढ़ में 15 परिवारों का गृह प्रवेश, 57 सखी मंडलों को मिले 67 लाख रुपये

    कदमा में लाफ एंड लर्न नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

    उपायुक्त के निर्देशानुसार एमवीआई के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की जांच की गई, 16 वाहन संचालकों से ₹1.64 लाख का जुर्माना वसूला गया

    26 नवंबर को संविधान रक्षार्थ मार्च में पूर्वी सिंहभूम से शामिल होंगे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर: जमशेदपुर में बदलेगा मौसम,20 नवंबर को पांचवीं तक की कक्षाएं स्थगित

    खटारा वैन और ओवरलोड ऑटो में स्कूल जा रहे बच्चे, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

    आदिवासी ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव बना संवाद-2026 संपन्न

    कल श्री रामार्चा पूजा, महाप्रसाद परसों

    जादूगोड़ा डैम का जलस्तर घटते ही सक्रिय हुए बालू माफिया, गुर्रा नदी में सैकड़ों ट्रैक्टर बालू का अवैध भंडारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.