स्वर्ण व्यवसायी मोहन साह के निधन से तेघड़ा में शोक
संघ के अध्यक्ष थे मोहन साह, पटना में निधन
बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो
स्टेशन रोड, तेघड़ा के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मोहन साह के निधन से व्यवसायियों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबी बीमारी के बाद पटना के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही तेघड़ा के व्यवसायियों और शुभचिंतकों में शोक छा गया।
मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर तेघड़ा बाजार स्थित आवास पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय लोगों और परिचितों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मथुरापुर स्थित सूर्यनारायण बोल्डर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
मोहन साह के निधन पर स्वर्ण व्यवसायी संघ के सचिव सुरेश प्रसाद रोशन, सुशील केजरीवाल, विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन से तेघड़ा के स्वर्ण व्यवसायी संघ को अपूरणीय क्षति हुई है।

