मासों की महत्ता का सुव्यवस्थित दिनचर्या का सुंदर संकलन है चातुर्मास महात्म: प्रो अवधेश झा।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट। बेगूसराय। यदुनंदन।
चातुर्मास महात्म पुस्तक का लोकार्पण करते हुए शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिद्धाश्रम के ज्ञान मंच पर डॉ सच्चिदानंद पाठक की अध्यक्षता में महर्षि चिदात्मन वेद विज्ञान अनुसंधान न्यास सिमरिया धाम के सचिव सत्यानंद लिखित चातुर्मास महात्म लघु पुस्तिका का लोकार्पण पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सच्चिदानंद पाठक न्यास के उपनिदेशक प्रो अवधेश झा उपसचिव प्रो प्रेम झा मगही साहित्यकार धनंजय श्रोति्य सर्वमंगला केंद्रीय समिति के सचिव दिनेश सिंह सुशील चौधरी मीडिया प्रभारी नीलमणि तथा ए बी बी पी के प्रदेश मंत्री डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने संयुक्त रूप से किया लघु पुस्तिका चातुर्मास महात्म के लोकार्पण। समारोह में न्यास के उपनिदेशक प्रो अवधेश झा ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय ऋतु व्यवस्था में जीवनचर्या तथा कर्म धर्म पर सुंदर प्रस्तुति है।उप सचिव प्रो प्रेम ने कहा कि यह पुस्तक लघुता में प्रभुता समाये हुए हैं समारोह में अध्यक्षिय भाषण देते हुए डॉ सच्चिदानंद पाठक ने कहा कि हमारे सनातन संस्कृति में यह सुंदर व्यवस्था है चातुर्मास का जिसको सत्यानंद ने प्रस्तुत किया है।वही धनंजय श्रोति्य तथा डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने भी न्यास के इस प्रयास को सराहनीय बतलाया है तथा लेखक को साधुवाद दिया है। चातुर्मास महात्म के लेखक तथा न्यास के सचिव सत्यानंद ने पुस्तिका के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह महात्म आषाढ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि जिसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष देवोत्थान एकादशी तिथि को पूर्ण होता है। चुकी इस बार चार मास में आदि पुरुष भगवान नारायण इस अवधि में शेषनाग की सैया पर क्षीरसागर में योग निद्रा में ध्यानस्त रहते हैं इसीलिए आमजन को इस चार मास में जब, तप, योग, यज्ञ आदि अनुष्ठान के लिए सर्वोत्तम कहा गया है।इस लघु पुस्तिका में इसी पर केंद्रित विचार संग्रहित कर प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित रविंद्र ब्रह्मचारी सुशील चौधरी दिनेश प्रसाद सिंह नवीन प्रसाद सिंह मीडिया प्रभारी नीलमणि आचार्य नारायण झा राजेश झा दिनेश झा रमेश झा राम झा लक्ष्मण झा शिबू झा कन्हैया झा तरुण सिंह आदि उपस्थित थे।
मासों की महत्ता का सुव्यवस्थित दिनचर्या का सुंदर संकलन है चातुर्मास महात्म: प्रो अवधेश झा।
Previous Articleनशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ
Next Article स्वर्ण व्यवसायी मोहन साह के निधन से तेघड़ा में शोक

