Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश की समाजवादी रथ यात्रा पर सियासी घमासान, मौलाना की तीखी प्रतिक्रिया तो इमरान मसूद ने बताया सकारात्मक संकेत
    झारखंड

    अखिलेश की समाजवादी रथ यात्रा पर सियासी घमासान, मौलाना की तीखी प्रतिक्रिया तो इमरान मसूद ने बताया सकारात्मक संकेत

    nizamBy nizamSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिलेश की समाजवादी रथ यात्रा पर सियासी घमासान, मौलाना की तीखी प्रतिक्रिया तो इमरान मसूद ने बताया सकारात्मक संकेत

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट से समाजवादी रथ यात्रा का शुभारंभ किया। रथ रायबरेली के लिए रवाना हुआ। रथ पर सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की तस्वीरें लगी थीं।

    रथ यात्रा शुरू होते ही इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने यात्रा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस को कमजोर करने के उद्देश्य से अमेठी और रायबरेली से यात्रा शुरू कर रहे हैं। उनका कहना था कि यदि यात्रा सैफई या मैनपुरी से शुरू की जाती तो इसका राजनीतिक संदेश अलग होता, लेकिन अमेठी और रायबरेली से यात्रा शुरू करने का फैसला उनकी समझ से परे है।

    मौलाना ने यह भी कहा कि उन्हें आशंका है कि सपा नेतृत्व दोस्ती की आड़ में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मुसलमानों से सपा के पीडीए कार्यक्रमों और रथ यात्रा से दूरी बनाए रखने की अपील की। उनका दावा है कि पीडीए की राजनीतिक गतिविधियों में मुसलमानों को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

    मौलाना ने रथ के भगवा रंग को लेकर भी टिप्पणी की और इसे धार्मिक यात्रा बताया। उन्होंने मुसलमानों से इसमें शामिल नहीं होने की अपील की।

    वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस पर अलग राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की यात्रा रायबरेली और अमेठी से निकल रही है तो इसे राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच राजनीतिक समन्वय के संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हाथ अखिलेश यादव के हाथ में और अखिलेश यादव का हाथ राहुल गांधी के हाथ में होना सकारात्मक संकेत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान अधिकार यात्रा में जमीन, एमएसपी और व्यापार समझौतों के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस
    Next Article पत्रकार पहचान के कथित दुरुपयोग पर कार्रवाई, सुनील कुमार जेना गिरफ्तार

    Related Posts

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    September 26, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.