Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका के सावनाडीह में चला फोकस लेप्रोसी कैंपेन, 95 लोगों की जांच, कुष्ठ रोग के प्रति किया गया जागरूक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका के सावनाडीह में चला फोकस लेप्रोसी कैंपेन, 95 लोगों की जांच, कुष्ठ रोग के प्रति किया गया जागरूक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका के सावनाडीह में चला फोकस लेप्रोसी कैंपेन, 95 लोगों की जांच, कुष्ठ रोग के प्रति किया गया जागरूक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत सावनाडीह गांव में फोकस लेप्रोसी कैंपेन (FLC) चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की और कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया।

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ के नेतृत्व में चले इस अभियान में सहिया और एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने गांव के 95 लोगों की जांच की। जांच के दौरान 15 संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, हालांकि कोई भी कुष्ठ रोगी नहीं मिला।

    इस दौरान जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा कि कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और नियमित MDT दवा से दिव्यांगता को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जिले में अब तक 54 नए कुष्ठ रोगी मिले हैं, जिनमें 5 दिव्यांग मरीज शामिल हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार, सेल्फ केयर और सरकार द्वारा दी जा रही सहायता योजनाओं की भी जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और मरीजों के साथ सामान्य व्यवहार करने की अपील की।

    95 लोगों की जांच कुष्ठ रोग के प्रति किया गया जागरूक पोटका के सावनाडीह में चला फोकस लेप्रोसी कैंपेन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल संपदा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप, 20 वर्षों से जमे अधिकारी की संपत्ति की सीबीआई जांच की मांग
    Next Article इंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन 

    Related Posts

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    October 27, 2026

    अखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं

    October 27, 2026

    यूपी का सियासी चक्रव्यूह: शाह की बिसात, विपक्ष की ‘सेटिंग’ और सत्ता का खेल!

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    अखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं

    यूपी का सियासी चक्रव्यूह: शाह की बिसात, विपक्ष की ‘सेटिंग’ और सत्ता का खेल!

    महत्वपूर्ण ये नहीं कि रावण कितना बड़ा विद्वान था।

    नशा माफियाओं पर शिकंजा: नशा मुक्त भारत @ 2029 की निर्णायक जंग

    भाजपा की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी, 5 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा

    निगरानी टीम ने रंगे हाथों घुस लेते DSP को दबोचा।

    भारत को भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए: मोदी

    नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा

    चौका में आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.