डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन . मनोज कुमार बने अध्यक्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर . डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव शनिवार को आम सभा की बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए संपन्न हुआ . बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष जे. के. श्रीवास्तव ने की .
बैठक को संबोधित करते हुए जे. के. श्रीवास्तव ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से मुक्त होने की इच्छा जताई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया . वहीं संस्थान के संस्थापक प्रधानसचिव डॉ. हरिबल्लभ सिंह आरसी ने भी स्वास्थ्य कारणों से पदभार छोड़ने की घोषणा की . उन्होंने कहा कि वे पिछले 51 वर्षों से लगातार संस्थान से जुड़े रहे हैं और अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है . सदस्यों ने उन्हें संस्थापक-संरक्षक बनाए रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया

इसके बाद नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया . चुनाव में मनोज कुमार को अध्यक्ष, राकेश चौधरी एवं भरत भाई व्यास को उपाध्यक्ष, पवन कुमार को प्रधानसचिव, डॉ. अंगद तिवारी एवं राजीव कुमार को सचिव तथा डी. एन. सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया . इसके अलावा आठ अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया गया .
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग जरूरी है . कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ .

