राष्ट्र संवाद संवाददाता
कपाली ओपी थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई लूटकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल और जिंदा गोली भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को कपाली ओपी क्षेत्र के डेमडुबी, अंसारनगर में खाना खाने घर जा रहे माइक्रो फाइनेंस कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट कर ली थी। घटना के बाद कपाली ओपी में कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी डेमडुबी, अंसार अंसारनगर का रहने वाला बताया गया है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 7.65 एमएम का एक लोडेड पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की।
पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2021 में हुए जब्बार अंसारी हत्याकांड में भी फरार चल रहा था और पिछले सात वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।
*बरामद सामान*
7.65 एमएम का एक लोडेड पिस्टल
7.65 एमएम की एक जिंदा गोली
छापेमारी दल में शामिल ओपी प्रभारी
धीरंजन कुमार
रंजीत कुमार सिंह, पु.अ.नि.
मनोज कुमार मिश्रा, अनुसंधानकर्ता
टाइगर मोबाइल के जवान
तकनीकी शाखा की टीम
पुलिस आरोपी से पूछताछ क्रम में कुछ अहम सुराग हाथ लगे है,जिसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

