Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 30 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम को छह माह में भुगतान का आदेश
    झारखंड

    30 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम को छह माह में भुगतान का आदेश

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए निगम प्रशासन और राज्य सरकार को बड़ा निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति प्रमथ पटनायक की अदालत ने सुनवाई के बाद आदेश दिया कि रांची नगर निगम के उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन अंतिम प्राप्त वेतन (लास्ट पे ड्रॉन) के आधार पर निर्धारित की जाए, जिन्होंने 30 वर्षों से अधिक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्ति ली है। अदालत ने कहा कि झारखंड नगर निगम अधिनियम एवं झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर नियमावली 2014 के तहत पेंशन और एरियर की राशि छह माह के भीतर जारी की जाए। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया था कि वर्ष 1986 की पटना नगर निगम पेंशन नियमावली को रांची नगर निगम ने 1987 में अपनाया था, लेकिन उसके बावजूद उन्हें राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह संशोधित पेंशन का लाभ नहीं दिया गया। मामले में राज्य सरकार और नगर निगम ने वित्तीय संकट और नियमावली प्रक्रिया का हवाला दिया, जबकि निगम ने करोड़ों रुपये के घाटे की बात भी अदालत में रखी। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि सेवानिवृत्त कर्मियों को वैधानिक पेंशन लाभ से वंचित नहीं रखा जा सकता और उनके अधिकारों की रक्षा करना आवश्यक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
    Next Article नौकरी और शादी की चिंता बनी मौत की वजह, चाईबासा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

    Related Posts

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.