Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांड्रा टॉल मोड़ पर सख्ती, 335 एमजी अल्कोहल के साथ चालक धराया, 30 अतिरिक्त यात्रियों वाले वाहनों पर भी कार्रवाई
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कांड्रा टॉल मोड़ पर सख्ती, 335 एमजी अल्कोहल के साथ चालक धराया, 30 अतिरिक्त यात्रियों वाले वाहनों पर भी कार्रवाई

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा(ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    सरायकेला-खरसावाँ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार, 05 मार्च 2026 को विशेष जांच अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने कांड्रा टॉल मोड़ के समीप सुबह 05:00 बजे से ड्रंक एंड ड्राइव तथा सवारी गाड़ियों में अतिरिक्त यात्री बैठाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल से लेकर बड़े व्यावसायिक वाहनों तक की गहन जांच की गई। इसी क्रम में वाहन संख्या JH05BB-3312 के चालक हरिराम सरदार को 335 एमजी अल्कोहल का सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। तत्काल वाहन मालिक को सूचित करते हुए चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान तीन सवारी गाड़ियों में कुल 30 अतिरिक्त यात्रियों को बैठाकर वाहन संचालन करते हुए पाया गया।

    सभी संबंधित वाहनों के चालकों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआशियाना आदित्य सोसाइटी में उल्लासपूर्ण होली उत्सव
    Next Article 18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 31, 2026

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    August 30, 2026

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    संस्कार प्ले स्कूल में बच्चों के बीच क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

    फिटनेस के जोश से गूंजा जादूगोड़ा, WALKATHON 2.0 में उमड़ा जनसैलाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.