राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 30 अगस्त। रविवार को गणिनाथ भवन के सभागार में गणिनाथ सेवा संस्थान की ओर से समाज के होनहार बच्चों एवं बच्चियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान क्विज प्रतियोगिता तीन ग्रुप, चित्रांकन प्रतियोगिता तीन ग्रुप तथा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता एक ग्रुप में आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
संस्था की ओर से बताया गया कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5 सितंबर 2026 को आयोजित 53वें वार्षिक सह जयंती समारोह के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य समाज के बच्चों एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना और उनका उत्साहवर्धन करना है।

