राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, झालसा तथा जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से रविवार को गम्हरिया स्टेशन पर सर्पदंश को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकर के निदेशक तौशिफ के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान के दौरान उपस्थित पीएलबी रूपाली पति ने लोगों को बताया गया कि सांप काटने पर वे घबराएं नहीं बल्कि तत्काल इलाज हेतु वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऐसी स्थिति में झाड़फूंक के चक्कर में पढ़कर समय बर्बाद नहीं करने की सलाह दिया। कहा कि समय पर उचित चिकित्सा होने से सर्पदंश पीड़ित की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान सर्पदंश जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए।

