यू जी सी नेट परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। प्रखंड के जुड़ी पंचायत के हाता प्रेमनगर निवासी दिनेश कुमार महतो ने एनटीए परीक्षा में शामिल होकर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के चयनित हुए हैं। जून 2026 में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा के घोषित परिणामों में दिनेश महतो ने 97.06 अंक पाकर परीक्षा उत्तीर्ण करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
अपनी सफलता पर दिनेश ने कहा कि मैं अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता, मित्रों,सहकर्मियों और अपनी निरंतर कड़ी मेहनत को देना चाहता हूं। मैंने निजी विद्यालय में नौकरी के जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करने हेतु प्रतियोगिताएं की तैयारी के लिए रोजाना 3 घंटे का नियमित अध्ययन किया, निरंतर रिवीजन और मॉक टेस्ट का अभ्यास किया, इसका परिणाम आज सफलता के रूप में सामने है। दिनेश कुमार महतो अर्दधसरकारी हाई स्कूल गितीलता में शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। सहायक प्रोफेसर की इस सफलता से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।
