Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिटनेस के जोश से गूंजा जादूगोड़ा, WALKATHON 2.0 में उमड़ा जनसैलाब
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    फिटनेस के जोश से गूंजा जादूगोड़ा, WALKATHON 2.0 में उमड़ा जनसैलाब

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद, जादूगोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, जादूगोड़ा शाखा की ओर से रविवार सुबह आयोजित WALKATHON 2.0 में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 6 बजे जादूगोड़ा बाजार से अस्पताल चौक तक करीब 2 किलोमीटर की वॉक निकाली गई। इस दौरान “फिट इंडिया, हिट इंडिया” के नारों से शहर गूंज उठा।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ जादूगोड़ा के डीआईजी जयदेव केसरी और विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट नीरज रहे। मंच की ओर से डीआईजी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ जवानों ने भी वॉक में शामिल होकर अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया।

    डीआईजी जयदेव केसरी ने कहा कि “फिटनेस ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।” उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को स्वस्थ और एकजुट बनाने में महत्वपूर्ण हैं।

    कार्यक्रम में सुशील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अजय खेमका, प्रदीप कांवरिया सहित समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। महिला शक्ति की ओर से ज्योति अग्रवाल, मेघा गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, चिंकी अग्रवाल और निकिता लोधा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव शुभम बजाज, कोषाध्यक्ष दीपराज अग्रवाल समेत अक्षय अग्रवाल, अनिल लोधा और निरंजन की टीम की भूमिका रही। अंत में सभी ने जादूगोड़ा को स्वस्थ और फिट बनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइचड़ा से राखा कॉपर तक मौत के गड्ढे, रविवार को दो कारें फंसीं
    Next Article तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.