Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुसमुंडा खदान में लापरवाही पूर्वक पिकअप पर मजदूरों की ढुलाई,सुरक्षा नियमों की अनदेखी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कुसमुंडा खदान में लापरवाही पूर्वक पिकअप पर मजदूरों की ढुलाई,सुरक्षा नियमों की अनदेखी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुसमुंडा खदान में लापरवाही पूर्वक पिकअप पर मजदूरों की ढुलाई,सुरक्षा नियमों की अनदेखी

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोयला खदानों में बढ़ती दुर्घटनाओं के बाद भी प्रबंधन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह दिख रहा है।

    कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के सभी एसईसीएल कोयला खदानों में बढ़ती दुर्घटनाओं के बाद भी प्रबंधन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। एक मामला एसईसीएल कुसमुंडा खदान के भिलाई बाजार से आई है जहां कोयला मजदूरों को पिकअप पर बैठाकर खदान के भीतर भेजा रहा है। इससे दुर्घटना की स्थिति में जान गंवाने का जोखिम बढ़ गया है।

    कोयला मजदूरों को पिकअप में बैठाकर खदान में उतारने का फोटा सामने आया है। खुली पिकअप में बैठाकर खदान में ड्यूटी भेजने से कई कोयला मजदूर नाराज हैं। एसईसीएल प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

    लापरवाही से दुर्घटना की आशंका बढ़ी

    फोटो में मालवाहक पिकअप पर कोयला कर्मचारियों को बैठाकर खदान के भीतर जाते हुए देखा जा रहा है। बताया जाता है कि एसईसीएल कुसमुंडा के अधिकारियों ने कोयला कर्मचारियों के लिए नया नियम लागू किया है। इसके अनुसार कर्मचारियों को हनुमान मंदिर के करीब स्थित बेरियर के पास अपनी गाड़ी खड़ी करनी होती है। यहां से पैदल चल कर 3 नंबर गेट के पास पहुंचते हैं। वहां मजदूरों को पिकअप पर चढ़ाया जाता है। यहां से खदान भेजा जाता है।

    अभी बारिश का समय है बारिश हो रही है और सड़क पर कीचड़ भरा हुआ है। कोयला मजदूरों को मालवाहक पिकअप में बैठाकर खदान भेजने से दुर्घटना की आशंक बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि नए महाप्रबंधक के आने के बाद नए नियम से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से सुरक्षा नियमों का पालन कराने की मांग की है। ताकि खदान के भीतर सुरक्षित जाया जा सके।

    कोयला एंव डीजल चोरी

    एक तरफ कंपनी का स्थानीय प्रबंधन कोयला कामगारों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है, तो दूसरी ओर कोयला और डीजल चोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ज्यादा दिन नहीं हुए जब कुसमुंडा खदान से कोयला चोरी का खुलासा हुआ था। तीन ट्रकों को पुलिस ने जब्त किया था। इसपर चोरी का कोयला भरा हुआ था। खदान क्षेत्र से डीजल चोरी के मामले भी समय- समय पर बाहर आ रहे हैं।

    यह स्थिति तब है, जब कंपनी ने खदान क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर 32 सीसीटीवी कैमरों को लगाया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती है। इसके बाद भी खदान से चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उच्च अधिकारी के नए नियम के अनुसार वर्कर को खदान में एंट्री गेट के अंदर गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं है। मजदूरों की सहूलियत के लिए अभी गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है। मजदूरों को कब सहूलिया दी जाएगी कब चोरी रोकी जाएगी। दाल में काला ही नहीं पूरा दाल ही काला है।

    कुसमुंडा खदान में लापरवाही पूर्वक पिकअप पर मजदूरों की ढुलाई सुरक्षा नियमों की अनदेखी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकालीपहाड़ी के तीन लाभुकों पर फर्जी विकलांग पेंशन का आरोप, मानीक घोष ने दी सफाई
    Next Article एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में 1 सितंबर से बायोमेट्रिक्स हाजिरी लगेगी,यूनियन व प्रबंधन के बीच चर्चा

    Related Posts

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.