जगदाले एवेसा के पीछे खतरनाक मलबा
इंद्र यादव/मुंबई/ठाणे के पॉश इलाके पोखरण रोड नंबर 2 पर स्थित ‘जगदाले एवेसा‘ के पीछे इन दिनों कंस्ट्रक्शन (निर्माण) का काम चल रहा है। इस निर्माण स्थल पर भारी लापरवाही सामने आई है, जिससे वहां रहने वाले लोगों और आने-जाने वाले राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई है।
हवा में लटका मौत का सामान
निर्माण स्थल पर लगभग 200 से 250 किलो भारी मलबा एक सुरक्षा जाली (Net) में हवा में झूल रहा है।
टूट चुकी है रस्सी
कुछ दिन पहले चली तेज हवाओं के कारण इस मलबे को थामने वाली रस्सी और ऊपर की जाली पूरी तरह टूट चुकी है। अब यह मलबा सिर्फ एक मामूली धागे या रस्सी के सहारे हवा में लटका हुआ है, जो कभी भी नीचे गिर सकता है।
आवाजाही का मुख्य रास्ता खतरे में
इस खस्ताहाल और खतरनाक स्थिति के ठीक नीचे स्थानीय लोगों का घर है और वहीं से सोसाइटी के अंदर आने-जाने का मुख्य रास्ता भी है। इस रास्ते से रोजाना दर्जनों लोग, महिलाएं और बच्चे गुजरते हैं। यदि यह 250 किलो भारी मलबा किसी के ऊपर गिर गया, तो मौके पर ही बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान भी जा सकती है।
कोई सुध लेने वाला नहीं
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस खतरे की कई बार अनदेखी होते देखी है। बारिश रुक चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ‘जगदाले बिल्डर्स‘ की तरफ से इस खतरनाक मलबे को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
जिम्मेदारों की चुप्पी
मौके पर न तो कोई सुरक्षा गार्ड तैनात है और न ही बिल्डर का कोई आदमी यह देखने आया है कि स्थिति कितनी खतरनाक है। ऐसा लगता है कि प्रशासन और बिल्डर किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों की अपील
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों और महानगरपालिका (TMC) से हाथ जोड़कर अपील की है कि वे तुरंत इस मौके पर आएं, मु मुआयना करें और इस लटकते हुए खतरनाक मलबे को हटवाएं, ताकि किसी निर्दोष की जान जाने से बचाई जा सके।
मुख्य बिंदु
- स्थान: पोखरण रोड नंबर 2, ठाणे, ‘जगदाले एवेसा’ के पीछे
- खतरा: 200-250 किलो मलबा हवा में लटका, रस्सी टूटी
- प्रभावित: स्थानीय निवासी, महिलाएं, बच्चे, राहगीर
- जिम्मेदार: जगदाले बिल्डर्स, ठाणे महानगरपालिका
- मांग: तत्काल मलबा हटाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की कार्रवाई


