Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी वह तेजस्वी सूर्य हैं जो जाती-मज़हब देखे बिना ग़रीबों के घर रौशन कर रहें : नीरा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मोदी वह तेजस्वी सूर्य हैं जो जाती-मज़हब देखे बिना ग़रीबों के घर रौशन कर रहें : नीरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी वह तेजस्वी सूर्य हैं जो जाती-मज़हब देखे बिना ग़रीबों के घर रौशन कर रहें : नीरा

    नरेंद्र मोदी वह तेजस्वी सूर्य हैं को जाती-मज़हब देखे बिना ग़रीबों के घरों को रौशन कर रहे हैं। उक्त बातें जमशेदपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कही। वे जमशेदपुर संसदीय सीट पर एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं थी। शुक्रवार को चुनावी प्रचार का शोर थमने का पूर्व उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और जेएमएम और महागठबंधन पर जमकर बरसीं। मंत्री नीरा यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कारण ग़रीबों को स्वाभिमान से जीने का अधिकार मिला है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, युवाओं की कमाई और बुजुर्गों की दवाई के लिए मोदी सरकार को बेहद ज़रूरी बताया। मंत्री नीरा यादव ने दावा किया कि जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा डेढ़ लाख से अधिक वोटों से विजयी होगी और सूबे में 14 सीटों पर कमल ख़िलेगा। उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उनका न तो नेता तय है और ना ही एजेंडा। ऐसे में उनके हाथों में देश की सुरक्षा और बागडोर जनता कतई नहीं सौंप सकती। झारखंड और देश की समृद्धि और विकास के लिए मोदी सरकार ज़रूरी है।

    ● भाजपा सरकार ने भवनों को स्कूल के रूप में विकसित किया : नीरा

    स्कूल विलय के विषय पर ज़वाब देते हुए शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने इसे सियासी जुमला बताया। कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए विपक्ष द्वारा स्कूल विलय के विषय को झूठ और फ़रेब के ज़रिए दुष्प्रचारित किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में रहते जेएमएम ने केवल भवन निर्माण किया था और इसमें कमीशन का खेल चलता रहा। वहीं केंद्र में मोदी और प्रदेश में रघुवर सरकार आते ही जेएमएम और महागठबंधन में शामिल पार्टियों की कमीशनखोरी पर आफ़त आ गयी। सरकार ने किसी स्कूल को बंद नहीं कराया। बल्कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए नज़दीक के स्कूलों में समायोजित किया गया ताकि हर छात्र को सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके। कहा कि पहले केवल ढांचें की तरह भवन स्थापित थें, भाजपा सरकार ने उसे अच्छे स्कूल के रूप में विकसित किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी और मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकड़ी धूप में पदयात्रा कर मंत्री नीरा यादव ने विद्युत वरण महतो के पक्ष में किया प्रचार
    Next Article महागठबंधन के पास ना नीति, ना नियत, ना नेता : विद्युत महतो

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    June 13, 2026

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

    कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर

    जमशेदपुर में चापड़ का आतंक: बढ़ती हिंसा पर चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.