Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महागठबंधन के पास ना नीति, ना नियत, ना नेता : विद्युत महतो
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    महागठबंधन के पास ना नीति, ना नियत, ना नेता : विद्युत महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2019Updated:May 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महागठबंधन के पास ना नीति, ना नियत, ना नेता : विद्युत महतो

    जमशेदपुर: जमशेदपुर सांसद व एनडीए प्रत्याशी विद्युत महतो ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को पश्चिमी विधानसभा के कदमा, सोनारी समेत बहरागोड़ा विधानसभा के अनेकों गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्युत महतो ने कई जगहों पर सभा को संबोधित किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का व्यापक समर्थन देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत झारखंड नामधारी पार्टियों के इरादे समझने की आवश्यकता है। इन दलों ने अलग झारखंड राज्य के नाम पर झारखंड की अस्मिता को बेचा। इन दलों के दिल नहीं मिल रहे और ये दलों को मिलाकर जनता के हित मे कौन से कार्य करेंगे ये सोचनीय है? झारखंड व देश को लूटने वाले आज जनता के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। कहा कि जमशेदपुर की 2014 में जनता के आशीर्वाद व स्नेह से उनके आवश्यकताओं को पूर्ण करने की दिशा में लगातार काम किया है। कहा कि बीते पांच साल में सामान्य जरूरत के काम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किये गए हैं, नरेंद्र मोदी ने भारत के भव्य निर्माण की बुनियाद रख दी है। दशकों बाद देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने देश को निराशा भरे माहौल से बाहर निकाला, जनता की उम्मीदों को जगाया और बताया कि राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता भोग का नहीं। श्री महतो ने 12 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नू भूमिज, मुकुल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, महावीर सिंह, कदमा मण्डल अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार, गोपाल जायसवाल, राकेश सिंह, मुन्ना सिंह, मनीष पांडेय, के पी सिंह, अरविन्द महतो, राजू सिंह, सुभाष सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी वह तेजस्वी सूर्य हैं जो जाती-मज़हब देखे बिना ग़रीबों के घर रौशन कर रहें : नीरा
    Next Article भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घोड़ाबांधा में चलाया जनसंपर्क

    Related Posts

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.