Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कड़ी धूप में पदयात्रा कर मंत्री नीरा यादव ने विद्युत वरण महतो के पक्ष में किया प्रचार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    कड़ी धूप में पदयात्रा कर मंत्री नीरा यादव ने विद्युत वरण महतो के पक्ष में किया प्रचार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कड़ी धूप में पदयात्रा कर मंत्री नीरा यादव ने विद्युत वरण महतो के पक्ष में किया प्रचार

    ● बागबेड़ा और घाघीडीह मण्डलों में मंत्री ने पदयात्रा कर माँगें वोट
    ● भ्रष्टाचार मिटाने और आतंकवाद पर चोट के लिए मोदी सरकार ज़रूरी : नीरा यादव

    झारखंड प्रदेश की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने शुक्रवार को जमशेदपुर के शहरी क्षेत्रों में पदयात्रा कर वोटरों को भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट करने का आह्वाहन किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग घाघीडीह और बागबेड़ा मण्डलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। कड़ी धूप के बावजूद शिक्षा मंत्री ने दोपहर क़रीब एक बजे तक पदयात्रा कर विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार किया। धूप से बचने के लिए उन्होंने भगवा गमछे को सर पर ओढ़ रखा था। उन्होंने घाघीडीह और बागबेड़ा के बस्तियों का दौरा किया और एक-एक गली और बस्तियों में घूमकर लोगों से कमल खिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने और आतंकवाद पर कड़ी चोट करने के लिए देश हित में मोदी सरकार बेहद ज़रूरी है। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कीताडीह त्रिमूर्ति चौक, शिव मंदिर, गुरुद्वारा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, न्यू कॉलोनी, ग्वाला पट्टी, गोवर्धन मंदिर होते हुए साईं मंदिर इत्यादि का दौरा किया। इसके अलावे उन्होंने बागबेड़ा मंडल के कई क्षेत्रों में पदयात्रा किया। पदयात्रा के दौरान भाजपा के लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सह संयोजक राजकुमार सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, ललन यादव, रंजीत शर्मा, कृष्णा पात्रो, सीता सिंह, गौरी शंकर सिंह, शशि यादव, बलराम ठाकुर, बिनानंद सिरका, रमेश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, राकेश यादव, वरुण दुबे, दिवाकर सिंह, नवजोत सिंह, कुमकुम दत्ता, नीलू देवी, विशाल भट्ट, विक्की प्रसाद, गोपाल तिवारी, सुमित ठाकुर समेत काफ़ी संख्या में उत्साहित कार्यकर्ता मौजूद रहें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में नाबालिग से पड़ेसी ने किया दुष्कर्म
    Next Article मोदी वह तेजस्वी सूर्य हैं जो जाती-मज़हब देखे बिना ग़रीबों के घर रौशन कर रहें : नीरा

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.